हाइलाइट्स
ऋषभ पंत इंजरी से तेजी से रिकवर हो रहे हैं.
पंत ने पुराने खिलाड़ियों से की मुलाकात.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के विस्फोटक युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) महीनों से टीम का हिस्सा नहीं है. दिसंबर में कार हादसे के बाद वह लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो चुके हैं. जिसके कारण टीम के साथियों से उनकी मुलाकात न के बराबर ही हो पाती है. लेकिन अब पंत ने कुछ ऐसा कर दिया है कि वह अब टीम इंडिया के एंटरटेनमेंट प्लेयर के नाम से मशहूर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से माफी मांग रहे हैं. इन दोनों के अलावा टीम के 3 प्लेयर्स भी साथ में दिखे.
दरअसल, ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टोरी और पोस्ट में कुछ फोटो शेयर की हैं. जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज दिख रहे हैं. सभी ने जिम में एक-दूसरे से मुलाकात की. इस दौरान युजवेंद्र चहल ने हमेशा की तरह मस्ती का माहौल बना दिया. जिसके बाद शार्दुल ठाकुर ने भी मजाक में चहल की गर्दन पकडे़ नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत ने इस फोटो को शेयर करते हुए पंत ने स्टोरी पर लिखा है ‘सॉरी यूजी भाई.’ वहीं, युवा बल्लेबाज ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गैंग के साथ पुनर्मिलन हमेशा मजेदार होता है.’

शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज करेंगे वेस्टइंडीज दौरा
Biggest Win: बाल-बाल बच गया भारत की जीत का विश्व रिकॉर्ड, नौसिखिया टीम बनी खतरा
ऋषभ पंत की गैंग में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है. यह खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर हैं. दोनों गेंदबाजों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शानदार गेंदबाजी की है. वहीं, केएल राहुल और ऋषभ पंत इंजरी से उबर रहे हैं. पिछले महीनों की तुलना में ऋषभ पंत की चोट में काफी सुधार देखने को मिला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह कब तक टीम इंडिया में वापसी करते हैं. वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों खिलाड़ियों की वापसी टीम इंडिया के लिए काफी अहम हो जाती है.
.
Tags: KL Rahul, Rishabh Pant, Team india, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 20:56 IST





