
नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के मशहूर यूट्यूब और बुरा लगता है फेम देवराज पटेल का आज सड़क हादसे में निधन हो गया. रायपुर के पास नेशनल हाइवे पर देवराज की बाइक को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक में टक्कर मार दी. जिसमे देवराज की मौत हो गई. देवराज के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुख जताया. देवराज सोशल पर बुरा लगता है फेम से बहुत प्रसिद्ध थे. जिनके सोशल मीडिया पर कई लाख फॉलोवर्स थे. उन्होंने प्रसिद्ध यूट्यूब भुवन बाम के साथ भी कुछ वेब सीरीज में काम किया है.
“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.
ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023
.
Tags: Bhupesh Baghel, CM Bhupesh Baghel
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 20:37 IST





