दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सामान जमा कराना हुआ आसान, शुरू हुई सेल्फ बैगेज ड्रॉप की सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन कर रही ‘डायल’ ने टर्मिनल-3 पर ‘सेल्फ बैगेज ड्रॉप’ (एसबीडी) की सुविधा शुरू की है, जिससे यात्रियों को हवाई अड्डे पर सामान जमा कराने में कम समय लगेगा. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुताबिक एसबीडी से समान जमा कराने की प्रकिया आसान होगी और यात्रियों के इंतजार करने का औसत समय घट कर 15 से 20 मिनट रह जाएगा जिससे हवाई अड्डे पर उनका अनुभव और बेहतर होगा. इस सुविधा से प्रति मिनट तीन यात्रियों का समान जमा किया जा सकेगा.

डायल ने बताया कि फिलहाल घरेलू यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी शुरू किया जाएगा. कंपनी ने बताया कि 12 स्वचालित और दो हाइब्रिड सहित कुल 14 एसबीडी मशीन लगाई गई है.

डायल द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘मौजूदा समय में इंडिगो के यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे. एअर इंडिया, विस्तार, एयर फ्रांस, केएलएम रॉयल डच एयरलाइन्स और ब्रिटिश एयरवेज सहित पांच विमानन कंपनियों द्वारा भविष्य में अपने यात्रियों को एसबीडी की सुविधा दिए जाने की संभावना है.’

कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे यह सुविधा
बयान के मुताबिक यात्री एसबीडी सुविधा का इस्तेमाल दो चरण वाली प्रक्रिया के जरिये कर सकते हैं. ‘सेल्फ चेक-इन कियोस्क से बोर्डिंग पास और बैगेज टैग प्राप्त करने के बाद यात्रियों को स्वयं द्वारा जांच किए गए सामान को टैग करना होगा. एसबीडी सुविधा के पास यात्रियों को अपना बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा और घोषणा करनी होगी कि उनके सामान में प्रतिबंधित/खतरनाक सामग्री नहीं है और उसे तय बेल्ट पर रखना होगा. एक बार प्रक्रिया पूरी होने पर सामान अपने आप तय स्थान पर और उसके बाद विमान में पहुंचा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ‘कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर न डालें’, जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने बकरीद के लिए मुस्लिमों को दी खास नसीहतें

अगर जांच किए गए सामान का वजन विमानन कंपनी द्वारा तय सीमा से अधिक होगा तो उसे मशीन स्वीकार नहीं करेगी. ऐसी स्थिति में विमानन कंपनी का कर्मी नजदीक ही यात्री की मदद करने के लिए मौजूद रहेगा. डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, ‘डायल लगातार डिजिटलीकरण और ऑटोमेशन पहल के जरिये दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर करने का प्रयास कर रही है. स्वयं सामान जमा कराने की सुविधा का भी उद्देश्य यात्रियों को आत्मनिर्भर बनाना और साथ ही सामान जमा कराने में लगने वाले समय को कम करना है.’

Tags: IGI airport, New Delhi, New Delhi Airport

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें