38 महीने में रिलीज हुईं 6 फिल्में, नहीं हुई कोई हिट, फिर आई 1 धांसू मूवी…और लग गए एक्टर के करियर में चार चांद

Sidharth Malhotra Movies : किसी एक्टर को मशहूर बनाने के लिए सिर्फ एक फिल्म या एक किरदार ही काफी होता है, बशर्ते उसमें कोई खास बात हो. ‘शोले’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म के सभी एक्टर दर्शकों के दिलों में आज भी बसते हैं. एक एक्टर की जिंदगी में भी ऐसी ही एक फिल्म आई, जिसने उनका नसीब ही बदल दिया. ‘कपूर एंड सन्स’ के बाद, एक्टर की 6 फिल्में रिलीज हुईं, मगर किसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं था. सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर जब डूबता हुआ लग रहा था, तब उनकी एक फिल्म रिलीज हुई, जिसने दर्शकों के बीच न सिर्फ उनकी इमेज बदली, बल्कि उनके करियर और जिंदगी को नया मोड़ दिया.

01

नई दिल्ली: कोरोनाकाल के दौरान बॉलीवुड के साथ-साथ फिल्मी सितारों के करियर पर ग्रहण लग गया था. उस दौरान, बॉलीवुड की जो भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, उसे भारी नुकसान झेलना पड़ा, मगर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) का करियर पहले से मुश्किल में था. साल 2016 में आई फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के हिट होने के बाद उनकी बैक-टू-बैक 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं, मगर कोई हिट कहलाने लायक कलेक्शन नहीं कर पाई थीं. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra)

02

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ए जेंटलमैन’ और ‘अय्यारी’ डिजास्टर साबित हुईं और ‘बार बार दखो’ और ‘जबरिया जोड़ी’ को फ्लॉप का तमगा मिला, हालांकि ‘मरजावां’ और ‘इत्तेफाक’ का कलेक्शन इतना भर था कि वे नुकसान में नहीं रहीं, मगर कमाई इतनी नहीं थी कि हिट कहला सकें. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra)

03

कोरोनाकाल के बाद जब फिल्म मेकर्स भारी नुकसान से बचने के लिए, फिल्मों को थियेटर्स के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे थे, तब सिद्धार्थ मल्होत्रा सुर्खियों में आए. कियारा आडवाणी के साथ उनकी नई फिल्म ‘शेरशाह’ रिलीज होने के लिए तैयार थी. उन्होंने फिल्म में कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया था. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra)

04

फिल्म ‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के होने की वजह से दर्शकों को ज्यादा उम्मीद नहीं थी, मगर जब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 12 अगस्त 2021 को रिलीज हुई, तो उनके हर तरफ चर्चे होने लगे. सिद्धार्थ ने बता दिया कि वे बॉलीवुड में लंबा टिकने के लिए आए हैं. उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया था. विष्णुवर्धन का कमाल का डायरेक्शन, शानदार गानों, एक्टिंग और तथ्यों के साथ कहानी दिखाने की वजह से फिल्म ‘शेरशाह’ यादगार बन गई. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra)

05

38 साल के सिद्धार्थ के लिए ‘शेरशाह’ काफी लकी साबित हुई. उन्होंने फिल्म की को-एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से 7 फरवरी 2023 को शादी की. सिद्धार्थ मल्होत्रा अगली बार फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगे, जो इसी साल के आखिर में रिलीज हो सकती है. फिल्म में राशि खन्ना और दिशा पाटनी का भी खास रोल है. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More