बस 30 लोगों के नसीब में है ये कार, कहलाती है Maruti Jimny की छोटी बहन, सीट बन जाता है बिस्तर


हाइलाइट्स

जिम्नी राइनो एडिशन मलेशिया में लाॅन्च हुई है.
यह जिम्नी 3 डोर वर्जन का स्पेशन एडिशन है.
भारत में जिम्नी 5 डोर वर्जन में उपलब्ध है.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने हाल ही में Jimny 5-डोर एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है. भारत में ये एसयूवी लोगों को खूब पसंद आ रही है और इसे महिंद्रा थार की टक्कर का बताया जा रहा है. वहीं, कंपनी ने हाल ही में इसके स्पेशल एडिशन मॉडल को मलेशिया के बाजार में लॉन्च किया है. मलेशिया में इसे सुजुकी जिम्नी राइनो (Suzuki Jimny Rhino) के नाम से उतारा गया है. ये एसयूवी 3 दरवाजों वाली जिम्नी पर आधारित है, इसलिए भारत में इसे मारुति जिम्नी की ‘छोटी बहन’ कहा जा रहा है. इसे कुछ नए डिजाइन एलिमेंट और अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश किया गया है.

खास बात ये है कि कंपनी Jimny स्पेशल एडिशन एसयूवी की केवल 30 यूनिट ही बेच रही है. कंपनी का मानना है कि नए अवतार में पेश की गई ये एसयूवी ऑफ रोडिंग का शौक रखने वाले ग्राहकों को खूब पसंद आएगी. स्पेशल एडिशन जिम्नी राइनो को पर्ल व्हाइट पेंट के साथ, रेड, ग्रे और ब्लैक पेंट का ट्रीटमेंट दिया गया है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ लोहे के पीछे मत भागिए, कार ऐसी खरीदिए जो सोने दे चैन की नींद, ये हैं 5 कम मेंटेनेंस खर्च वाली कारें

जिम्नी राइनो में क्या है खास
जिम्नी राइनो को कंपनी ने पूरी तरह एक ऑफ रोडर एसयूवी के रूप में पेश किया है. स्टैंडर्ड मॉडल से अलग, इसमें नया फ्रंट ग्रिल, बंपर और साइड बॉडी डीकल लगाए गए हैं. इसके अलावा इसका एक्सटीरियर पेंट भी इसे एक रफ एंड टफ एसयूवी का लुक दे रहा है. राइनो एडिशन में कंपनी ने वर्टीकल स्लॉट ग्रिल को हटा दिया है. वहीं सुजुकी के लोगो के जगह पर ‘सुजुकी’ शब्द की कम्पलीट बैजिंग का इस्तेमाल किया गया है. पीछे की तरफ टेल गेट में जिम्नी राइनो की बैजिंग दी गई है. इससे एसयूवी को और भी हैवी लुक मिल रहा है. इसमें लाल रंग के मडगार्ड भी स्टैंडर्ड तौर पर लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: बस ‘Hello Jio’ बोलते ही इस कार में हो जाएगा कमाल, एक कमांड पर ऑन हो जाएगा एसी, कार पढ़ने लगेगी न्यूज

जिम्नी राइनो में सीटों को फोल्ड कर बिस्तर जैसा बनाने का भी फीचर दिया गया है जो कि स्टैंडर्ड मॉडल में भी उपलब्ध है. आपको बता दें कि भारत में लॉन्चिंग के पहले कंपनी जिम्नी की बिक्री कई देशों में कर रही थी. इंटरनेशनल मार्केट में जिम्नी को 3 डोर मॉडल में बेचा जा रहा है, वहीं भारत में इसे 5 डोर वर्जन में लाया गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस
Jimny Rhino एडिशन में भी 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह इंजन 105 पीएस की अधिकतम पॉवर और 134 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. यह एसयूवी 4X4 ड्राइव सिस्टम से लैस है. जिम्नी राइनो एडिशन को 1.75 लाख RN (मलेशियन करंसी) में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 30 लाख रुपये होते हैं. भारत में जिम्नी 5 डोर मॉडल की कीमत 12.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Tags: Auto News, Cars, Maruti Suzuki, SUV

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More