ऑप्टिकल भ्रम चुनौतियां जो हमारे दिमाग पर दबाव डालकर हमें हर एंगल से सोचने को मजबूर करती है. उनमें अब कुछ बदलाव होने लगे हैं. तस्वीर में छुपी चीज़ को खोजकर जहाँ दिमागी कौशल को साबित करने वाली ये चुनौती दिलचस्प होती है. अब शब्द पहेली के रूप में इसका नया संस्करण भी खूब प्रचलित हो रहा है. जिसमें ढेर सारे एक जैसे लिखे शब्दों के बीच एक ऐसा शब्द चोरी छुपे सेट किया गया है, जो बाकी शब्दों से अलग है, लेकिन उसे खोजना आसान नहीं है. ऐसी ही एक क्रॉसवर्ड पहेली आपके लिए यहां साझा की जा रही है.
Fresherslive की तरफ से जारी की गई शब्द पहेली आपके दिमाग को ऐसा उलझाएगी कि सुलझाना मुश्किल हो जाएगा. चुनौती के तौर पर जो तस्वीर पेश की गई है, उसमें एक जैसे लिखे ढेर सारे Beard शब्द नजर आ रहे हैं. उनके बीच 22 सेकंड में एक अलग शब्द की तलाश करनी है जो है Bread. तो अगर खुद को तेज दिमाग और तेज नजर वाला समझते हैं तो फटाफट सुलझाइए चुनौती.
एक जैसे शब्दों के बीच खोजिए अलग शब्द
इस तस्वीर के जरिए चुनौती पेश की गई है, उसमें आपको ढेर सारे अंग्रेजी के शब्द लिखे दिखाई दे रहे होंगे. जो शब्द है Beard. लेकिन इस शब्द के बीच में एक शब्द ऐसा है जिसकी स्पेलिंग थोड़ी अलग है और मायने भी अलग हैं. वो शब्द है Bread. तो अब आपको अपनी पैनी नजरों का इस्तेमाल करके शब्द पहेली वाली तस्वीर में छुपे उस अलग शब्द की तलाश फटाफट करनी होगी. क्योंकि आपके पास वक्त केवल 22 सेकंड का ही है. फिर भी ये अन्य पहेलियों की तुलना में काफी ज्यादा वक्त है. तो फटाफट बताइए जवाब.
सौ.Fresherslive: ढेर सारे Beard के बीच खोजना है Bread, 22 सेकंड में करनी है तलाश
धैर्य और तेज़ दिमाग के इस्तेमाल से सुलझेगी पहेली
एक जैसे अंग्रेज़ी शब्दों के बीच अलग स्पेलिंग वाला शब्द खोजना किसी के लिए भी आसान नहीं है. इसके लिए भीषण धैर्य और सूझबूझ की जरूरत होती है. ऐसे में पैनी नजर धैर्य और दिमागी कौशल वाला ही ऐसी पहेलियों को सुलझा सकता है और यकीनन वो सुपर स्मार्ट कहलाने के लायक होगा. अगर आप तस्वीर में छुपी पहेली से अब तक जूझ रहे हैं तो ऊपर दी गई तस्वीर में इसका हल मौजूद है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 19:56 IST





