मुश्किल से पैरों पर खड़ी हो रही Honda को लगा झटका, 13 लाख कारों में खराबी, दुनिया भर से वापस लौट रही गाड़ियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

होंडा की तीन कारों में आई है खराबी.
ये सभी कारें अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में.
अब कंपनी सभी को कर रही है सही.

नई दिल्ली. जापानी कार मैन्युफैक्चरिंग होंडा मोटर पहले से ही मुश्किलों से जूझ रही है. कई देशों में कंपनी को पिछले कुछ सालों में अपने प्लांट बंद करने पड़े हैं लेकिन फिर भी कंपनी ने हार न मानते हुए भी अपनी नई कारों को लॉन्च कर फिर एक बार बाजार में खड़े होने की पूरी कोशिश की है. लेकिन अब शायद इस कोशिश पर भी ग्रहण लगता दिख रहा है. होंडा की दुनियाभर में मौजूद 3 कारों में एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग मिस्टेक यानि बनाने के दौरान हुई गलती सामने आई है. इसके बाद कंपनी को दुनिया भर से अपनी 13 लाख कारों को रिकॉल यानि ठीक करने के लिए बुलाना पड़ा है.

अब कंपनी इन कारों को बिना किसी चार्ज के मुफ्त में ठीक कर के ग्राहकों को देगी. ये कारें अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में कंपनी ने सप्लाई की थीं. बताया जा रहा है कि रियर व्यू कैमरे में आई खराबी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा प्रशासन ने इन कारों को ठीक करने का आदेश जारी किया है.

यह भी पढ़ें : 34 KM का माइलेज, CNG में भी अवेलेबल, सिर्फ 72 हजार रुपये देकर शोरूम से घर लाएं ये चमचमाती हैचबैक

क्या है खराबी
होंडा मोटर्स के अनुसार ये खराबी 2018 से 2023 के बीच बनी ओडिसी, 2019 से 2022 के बीच बनी पायलेट और 2019 से 2023 में बनी पासपोर्ट कारों में आई है. इसके चलते अब अमेरिका के 12 लाख, कनाडा से 88 हजार और मैक्सिको से 16 हजार कारों को रिकॉल किया गया है. कंपनी ने बताया कि कार के केबल कनेक्टर में समस्या है और वो सही से काम नहीं कर रहा है, इसी कारण से रियर कैमरे से लिया गया पिक्चर डिस्‍प्ले पर नहीं दिख रहा है. अब कंपनी रिकॉल की गई कारों में एक नया केबल हार्नेस और कनेक्टर लगाएगी.

कंपनी ने बढ़ाई कारों की वारंटी
वहीं कंपनी ने अब रिकॉल की गई खराब गाड़ियों की वारंटी भी बढ़ा दी है. कंपनी ने 2021 और उसके बाद के वाहनों पर ऐसा किया है. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा प्रशासन ने बताया है कि उन्हें कैमरे की खराबी के संबंध में करीब 273,870 वारंटी दावे मिले हैं. वहीं होंडा ने कहा है कि इस खराबी को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि इस खराबी के कारण उन्हें किसी भी तरह के हादसे या किसी के चोट लगने के संबंध में जानकारी नहीं मिली है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Honda

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें