त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों/सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ की गई बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ईदुज्जुहा (बकरीद) त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों/सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ की गई बैठक

सम्वेदनशील स्थलां पर विशेष निगरानी रखी जाय-जिलाधिकारी

शान्ति व कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी-पुलिस अधीक्षक

जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उदयन सभागार में ईदुज्जुहा(बकरीद) त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों एवं जनपद के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से ईदुज्जुहा(बकरीद) त्यौहार को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए अब तक गई कार्यवाही-पीस कमेटी की बैठक एवं पाबन्द की कार्यवाही आदि की जानकारी प्राप्त की गई। उन्हांने सम्भ्रान्त नागरिकों से समस्याआें/सुझावों को प्राप्त करते हुए कहा कि ईदुज्जुहा(बकरीद) त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ मनाया जाय। सम्भ्रान्त नागरिकों ने कहा कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेंगा तथा कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी जायेंगी।
जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियां से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की बडी मस्जिद/ईदगाह पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही छोटी मस्जिद/ईदगाह पर भी विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाय तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्यौहार के दिन निरन्तर गश्त किया जाय। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से कहा कि सम्वेदनशील स्थलां पर विशेष निगरानी रखी जाय, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक/पाबन्द की कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शान्ति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ट्रान्सफार्मर जलने या विद्युत आपूर्ति में फाल्ट होने की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल ठीक कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने जे0ई0 की ड्यूटी लगाकर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जे0ई0 आमजन की फोन अवश्य उठायें। उन्होंने सभी ई0ओ0 को साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ ही पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने डीपीआरओं से कहा कि जिन-जिन गॉव में मस्जिद/ईदगाह हैं , वहॉ पर अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जाय।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों से कहा कि त्यौहार आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाय तथा किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उन्हें तत्काल अवगत करायें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाय, इसकी सक्षम स्तर से पुष्टि अवश्य कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, कोई भी व्यक्ति शान्ति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कोई भी गैर परम्परागत कार्य न किया जाय। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियां को भ्रमणशील रहकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दियें। उन्होंने आगामी सावन माह के दृष्टिगत कॉवड़ यात्रा एवं शिवमन्दिर पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, सभी उप जिलाधिकारीगण, सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं सम्भ्रान्त नागरिकगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें