
नई दिल्ली. बंगाल में पंचायत चुनावों को दो सप्ताह से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन चुनावों में अपनी पूरी जान झोंकने में लगी हुई हैं. ममता जलपाईगुड़ी एक स्टाल पर चाय बनाती हुई नजर आई. इस वक्त सोशल मीडिया पर उनके चाय बनाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. आठ जून को बंगाल में पंचायत चुनाव होंने हैं.
जानकारी के मुताबिक बिहार की मुख्यमंत्री कूचबिहार में चुनावी सभा का हिस्सा बनने के बाद जलपाईगुड़ी जा रही थीं. वो अकेली नहीं थी. उनके साथ नेताओं का पूरा काफिला था. इसी बीच रास्ते में जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में उन्होंने काफिले को रुकवाया. वो एक चाय की दुकान पर पहुंची. मुख्यमंत्री को सामने देकर दुकान की महिला मालिक हक्का-बक्का रह गई. ममता दुकान के अंदर गई और चाय बनाने लगी.
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee makes tea and serves it to people at a tea stall in Jalpaiguri’s Malbazar, as a part of her campaign for upcoming Panchayat polls pic.twitter.com/s2TiVIdyET
— ANI (@ANI) June 26, 2023
.
Tags: Bengal Election, Mamata banerjee, West Bengal Election News
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 19:11 IST





