
हाइलाइट्स
अचारी आलू परवल की सब्जी कम समय में बनाई जा सकती है.
इस सब्जी को खाने से आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा.
इसको आप पराठा या फिर रोटी के साथ खा सकते हैं.
Achari Aloo Parwal Recipe: हर रोज एक तरह का खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है. इसके लिए बेहतर है कि कुछ अलग ट्राई किया जाए. यदि आप किसी ऐसी डिस की तलाश में हैं, जो खाने में टेस्टी और कम समय में बनकर तैयार हो जाए तो अचारी आलू परवल बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इस सब्जी को खाने से आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा. इसको आप पराठा या फिर रोटी के साथ खा सकते हैं. इस सब्जी को घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. इसका स्वाद बच्चों को भी दीवाना बना सकता है. आइए जानते हैं अचारी आलू परवल की सब्जी बनाने का आसान तरीका.
अचारी आलू परवल बनाने की सामग्री
परवल- 500 ग्राम
आलू- 3 मीडियम आकार के
प्याज- 2 मीडियम आकार के
टमाटर- 2 मीडियम आकार के
सौंफ- 1/2 चम्मच
सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
कलौंजी- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरी- 1/2 चम्मच
मेथीदाना- 1/4 चम्मच
खड़ी लाल मिर्च- 3
नमक- स्वादानुसार
सब्जी बनाने का तरीका
टेस्टी अचारी आलू परवल बनाने के लिए सबसे पहले परवल को लंबा-लंबा करके काट लेंगे. इसी साइज में आलू को भी काट लेंगे. इसके बाद टमाटर और प्याज को बारीक करके काट लेंगे. इन सभी चीजों को काटने के बाद एक पैन लेंगे, जिसमें साबुत मसाले और खड़ी लाल मिर्च को डालकर भूनेंगे. इनको एक करछी की मदद से चलाते भी रहेंगे, ताकि मसाले जलें नहीं. मसाले भुन जाने पर इन्हें उतार लेंगे. अब इन मसालों को एक मिस्सी की मदद से अच्छी तरह से पीस लेंगे.
ये भी पढ़ें: लंच में बनाएं स्वाद से भरपूर चिली गार्लिक पराठा, हर कोई मांग-मांगकर खाएगा, बेहद आसान है रेसिपी
इसके बाद एक कढ़ाही लेंगे, जिसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करेंगे. तेल गर्म होने के बाद इसमें कलौंजी को डालकर करछी से चलाएंगे. कुछ देर के बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालेंगे, जिसे गुलाबी होने तक भूनेंगे. अब परवल को भी इसी में डाल देंगे. परवल को करीब 5 मिनट तक भूनने के बाद इसमें टमाटर, आलू डालकर कुछ देर पकाएं. अब ऊपर से इसमें हल्दी, पिसा भुना मसाला, अमचूर पाउडर और नमक एड कर देंगे.
ये भी पढ़ें: मौसम जब हो सुहाना तो पकौड़े नहीं, इस बार बनायें कॉर्न रिब्स विद बटर गार्लिक सॉस, देखें वीडियो रेसिपी
इसके बाद करछी की मदद से चलाते हुए सारे मसालों को अच्छे से मिला लेंगे. फिर इसमें आधा कटोरी पानी डालेंगे. अब पैन का ढक्कन बंद कर करीब 5-7 मिनट तक पकाएंगे. जब सब्जी पक जाए तो इस पर कटे हरे धनिए से गार्निश कर देंगे. इस टेस्टी सब्जी को रोटी और पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 19:00 IST





