81 साल पुरानी यह दुकान मिठाई शौकीनों के लिए एक वरदान,स्वाद ऐसा की भूल नहीं पाएंगे

हिना आज़मी/देहरादून . देहरादून शहर प्राकृतिक सुंदरता, प्रिय तापमान और स्वादिष्ट खाने की वजह से जाना जाता है. शहर में विभिन्न प्रकार की दुकानें हैं जहां लोग विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का लुफ्त उठा सकते हैं.  देहरादून की मिठाइयां भी बेहद प्रसिद्ध हैं और कई ऐसी दुकानें हैं जो मुंह में घुल जाने वाली मिठाईयां बेचती हैं. देहरादून के सहारनपुर चौक पर स्थित गोयल स्वीट शॉप की दुकान भी कुछ ऐसी ही है जो बहुत पुरानी है और यहां की मिठाईयां काफी पसंद की जाती है खासकर यहां गरमा गरम गुलाब जामुन और रसमलाई खाने के लोग शौकीन हैं.

दुकान मालिक अरुण गोयल ने बताया कि 81 साल पहले साल 1942 में उनके पिता रघुनाथ प्रसाद ने शुरू की थी. वह शुरुआत में जलेबी बनाया करते थे और उसके बाद धीरे-धीरे कई प्रकार की मिठाईयां दुकान में बनना शुरू हुई.

उन्होंने बताया कि हमारे दुकान से लोग देसी घी का पतिसा, आटे के लड्डू , रसमलाई, गुलाब जामुन के साथ-साथ समोसे, टिक्की, खस्ता कचोरी, ढोकला जैसे स्नैक्स भी काफी पसंद करते हैं.  यहां कलाकंद काफी पसंद किया जाता है जो वह खुद अपने मावे से फ्रेश तैयार करते हैं.

अरुण गोयल बताते हैं कि उनकी दुकान पर पिछले 81- 82 सालों से देहरादून के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ देहरादून के बाहर से भी लोग मिठाईयां और चाट खाने आते हैं. वैसे तो हम अपने मिठाइयों में वही स्वाद बरकरार रखना चाहते हैं लेकिन वक्त के साथ-साथ कस्टमर की डिमांड के हिसाब से कुछ बदलाव कर लेते हैं और कोशिश रहती है कि हम कस्टमर को खुश कर पाएं.

ताज़े और करारे समोसे की हैं डिमांड 
कई सालों से गोयल स्वीट शॉप से समोसे खाने वाली किरण तोमर का कहना है कि उन्हें यहां के समोसे बहुत पसंद है क्योंकि यह ताज़े और करारे होते हैं और इसकी चटनी भी उन्हें काफी पसंद है.

ऐसे पहुंचे गोयल स्वीट शॉप 
अगर आप भी राजधानी देहरादून के मशहूर गोयल स्वीट शॉप की मिठाइयों और चाट का स्वाद लेना चाहते हैं तो आप दिल्ली, हरियाणा से देहरादून बाजार की तरफ आते हुए सहारनपुर चौक पर जाइए, जहां झंडे बाजार की शुरुआत में ही आपको यह दुकान दिख जाएगी.

Tags: Dehradun news, Latest hindi news, Local18, Uttrakhand ki news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More