बस ‘Hello Jio’ बोलते ही इस कार में हो जाएगा कमाल, एक कमांड पर ऑन हो जाएगा एसी, कार पढ़ने लगेगी न्यूज


हाइलाइट्स

एमजी काॅमेट ईवी में मिलेगा जियो इंटरनेट का सपोर्ट.
मिलेगा जियो वाॅइस असिस्टेंट.
एक कमांड पर कार के कई फीचर्स होंगे कंट्रोल.

नई दिल्ली. एमजी मोटर ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी (MG Comet EV) में कनेक्टेड फीचर्स के लिए जियो (Jio) से हाथ मिला लिया है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पार्टनरशिप के तहत एमजी कॉमेट ईवी के ग्राहक जियो नेटवर्क द्वारा समर्थित कई तरह के कनेक्टेड कार फीचर (Connected Car Feature) का आनंद उठा सकेंगे. एमजी कॉमेट ईवी में अब ग्राहक हेलो जियो वॉइस असिस्टेंट का लाभ ले सकेंगे. जियो वॉइस असिस्टेंट हिंदी और इंग्लिश भाषाओं के साथ हिंगलिश में भी प्रतिक्रिया देगा. इसके अलावा वॉइस असिस्टेंट कई तरह के क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगा.

हेलो जियो वॉइस असिस्टेंट से कार के कई तरह के फीचर्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है. यह असिस्टेंट क्रिकेट, मौसम, समाचार, राशिफल और कई अन्य तरह की खबरों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा. इसके अलावा वॉइस कमांड देकर एसी को ऑन या ऑफ करने की सुविधा भी मिलेगी. वॉइस अस्सिटेंट की मदद से आप कॉमेट ईवी में अपने मनपसंद गानों को भी सुन सकेंगे. इसके अलावा गानों को प्ले, पॉज और म्यूजिक ट्रैक को बस एक कमांड में बदला जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: सस्ती कारों की रेस में कूदी ये अमेरिकन कंपनी, 8 लाख में लॉन्च करेगी एसयूवी, Nexon-Brezza की बढ़ेगी टेंशन

ई-सिम के साथ आएगी कार
आपको बता दें कि एमजी कॉमेट ईवी जियो ई-सिम के साथ आएगी. यह ई-सिम वाहन को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह वाहन की पहचान करता है और वाहन के संचालन के दौरान कम्युनिकेशन को एन्क्रिप्ट भी करता है. एमजी कॉमेट ईवी ग्राहकों को जियो की अन्य प्लेटफॉर्म से भी लाभ होगा. वॉइस असिस्टेंट को जियो म्यूजिक ऐप्स, पेमेंट ऐप्स, कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और अन्य हार्डवेयर से इंटेग्रटे किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ लोहे के पीछे मत भागिए, कार ऐसी खरीदिए जो सोने दे चैन की नींद, ये हैं 5 कम मेंटेनेंस खर्च वाली कारें

कैसी है एमजी कॉमेट ईवी
एमजी कॉमेट ईवी में कंपनी ने 17.3kWh का बैटरी पैक लगाया है. फुल चार्ज पर यह कार 230km की ड्राइव रेंज देती है. कंपनी ने इसमें रियर-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है हो इसे 42PS की पॉवर और 110Nm का पीकटॉर्क देता है. यह इलेक्ट्रिक कार 3.3kW एसी चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को 0-100 प्रतिशत तक चार्ज करने में सात घंटे लगते हैं, और इसे 10-80 प्रतिशत से चार्ज करने में पांच घंटे लगते हैं. कंपनी का दावा है कि इसे महीने में चार्ज करने का खर्च बस 500 रुपये है.

कॉमेट ईवी को तीन वेरिएंट्स- पेस, प्ले और प्लश में बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत क्रमश: 7.98 लाख रुपये से लेकर 9.98 लाख रुपये के बीच है. यह कीमत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए है. भारत में ये इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV और Citroen eC3 के मुकाबले में एक सस्ता विकल्प ऑफर करती है.

Tags: Auto News, Electric Car, Jio, MG motors, Reliance Jio

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More