ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में महिलाओं को नौकरी का सुनहरा मौका, 81100 रुपये तक मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. ITBP Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्तियां गृह मंत्रालय के तहत आईटीबीपी ने अस्थायी नियुक्ति के आधार पर ग्रुप ‘सी’ में हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के लिए निकाली गई हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भारतीय महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 9 जून से जारी है. योग्य अभ्यर्थी 8 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आईटीबीपी की इस भर्ती का उद्देश्य 81 रिक्त पदों पर महिला हेड कांस्टेबल की नियुक्ति करना है. आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को 7वें सीपीसी के अनुसार 25500 से 81100 (लेवल-6) रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा.

ITBP Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन
आईटीबीपी भर्ती 2023 के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के बीच की महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं. इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा पास होनी चाहिए. साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी कोर्स अवश्य पूरा होना चाहिए.

ITBP Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के आधार पर होगा. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके बाद लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा.

ITBP Recruitment 2023: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic.in पर विजिट करें.
  • यहां होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके सब्मिट कर दें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.
  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए प्रिंट कर लें.

Tags: ITBP, Job news, Recruitment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें