घर में बैठी मिली वन सुंदरी, टीम ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा


अनूप पासवान/कोरबा. मौसम का मिजाज बदलते ही सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है. इनमें सामान्य व विलुप्त प्रजाति के सांप भी शामिल हैं. कोरबा में ऐसे ही एक सांप का रेस्क्यू किया गया है, जिसकी पहचान वन सुंदरी के रूप में हुई है. यह सांप ग्रामीण के घर के अंदर बैठा था. टीम ने सर्प को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है.

कोरबा शहर से सटे ग्राम रापाखर्रा में विष्णु सिंह का घर है. वह परिजनों के साथ घर में मौजूद था. किसी काम से विष्णु कमरे के भीतर पहुंचा, तो उसकी नजर एक सांप पर पड़ी. यह सांप बिल्कुल ही अजीब था. सांप को देख विष्णु और उसके परिजन घबरा गए. उन्हें चिंता सताने लगी कि कहीं अजीब गरीब सांप जहरीला तो नहीं है. वह परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा सकता है.

सांप को एक ही स्थान पर बैठे देख विष्णु ने वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी. सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखते ही देखते सांप को पकड़ लिया. इस सांप की पहचान विलुप्त प्रजाति के वन सुंदरी सांप के रूप में हुई. उन्होंने परिवार को बताया कि वन सुंदरी सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग सांप को मार देते हैं. बारिश का मौसम शुरू हो गया है. जिससे सांप बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में सर्पदंश से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है. खासकर रात के समय बिस्तर को अच्छी तरह साफ कर लें और मच्छरदानी का उपयोग करें. सर्पदंश की घटना घटित होती है तो घबराएं नहीं, बिना देर किए मरीज को अस्पताल पहुंचाएं.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 17:10 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More