
आशुतोष तिवारी/रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. एजुकेशन, सिनेमा, क्रिकेट, एथलेटिक्स हर क्षेत्र में रीवा के टैलेंट का जलवा बरकरार है. रीवा अचीवर्स में अब एक और नाम शामिल हो गया है. यह नाम है रेवांश द्विवेदी का, जो महज ढ़ाई साल के है और अभी से एक स्टार बन गए हैं.
विश्व प्रसिद्ध अमेजॉन ने रीवा के ढाई साल के बच्चे रेवांश को अपना ब्रांड मॉडल बनाया है. हाल ही में इसका फोटोशूट कराया गया. अब हर महीने इस नन्हें से बच्चे की कमाई होगी. इंडियन अमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने इस ढाई साल के बच्चे को कपड़ो के ब्रांड प्रमोशन के लिए चुना है.
स्टार किड का प्रमोशन करेंगे रेवांशा
वैसे तो अमेजॉन जैसी बड़ी कपंनियां प्रचार प्रसार के लिए बॉलीवुड स्टार या फिर बड़े मॉडल को चुनती है, लेकिन रीवा के इस नन्हें बच्चे का क्यूट फेस और एटीट्यूड देखते हुए अमेजॉन ने अपने कपड़ो के प्रमोशन के लिए रेवांश को स्टार किड के रुप में चुना है. रीवा का यह पहला बच्चा हैं जिसे ऐसा मौका मिला है.
रेवांश के पेरेंट्स बताते है कि उसका का जन्म मुंबई में हुआ लेकिन वह मूल रुप से रीवा जिले के निवासी है. इनकी उम्र मात्र 2 साल 7 महीने है, लेकिन देखने में बेहद क्यूट और स्टाइलिश दिखता है. पिछले दिनों अमेजॉन कंपनी ने किड्स सूट के प्रमोशन के लिए बच्चों की फोटो मंगवाई थी. जहां बच्चों के सिलेक्शन होने के बाद उन्हें ऑडिशन के लिए मुंबई बुलाया गया था.
ऑडिशन के लिए मां लेकर पहुंची
ऑडिशन में रेवांश द्विवेदी को किड्स सूट पहनाकर तैयार किया गया. सिलेक्शन होने के बाद अमेजॉन अब अपने किड्स कपड़ों की प्रमोशन रेवांश से करवाएगा. उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से यह चर्चा में आ गई है. रेवांश की मां आकांक्षा द्विवेदी उसे लेकर ऑडिशन में पहुंची थीं. जहां बच्चे का फोटोशूट कराया गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया. कास्टिंग कंपनी के सिलेक्शन के बाद अमेजॉन ने रेवांश के सिलेक्शन को हरी झंडी दे दी.
बेटे रेवंश अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनी में सिलेक्शन होने के बाद पिता अभिषेक द्विवेदी उर्फ सिब्बू और मां आकांक्षा द्विवेदी काफी खुश है. वे कई प्लेटफार्म पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर कर रहे है. वही, जान पहचान वाले या फिर रिश्तेदार रेवंश की इस उपलब्धि पर आकांक्षा और उसके परिवार को बधाई दे रहे हैं. विभिन्न कपड़ों की ब्रांड सुट पर बच्चे को कंम्पनी द्वारा हर फोटो शूट पर पेमेंट किया जायेगा.
.
Tags: Amazon, Children, Local18, Madhya pradesh news, Rewa News
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 15:31 IST





