टाइटैनिक ट्रैजडी: टाइटन में 5 अरबपतियों की मौत की गुत्थी सुलझेगी? अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने शुरू की पनडुब्बी हादसे की जांच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन: अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने टाइटन पनडुब्बी हादसे की जांच शुरू कर दी है. उत्तरी अटलांटिक में डूबे टाइटैन‍िक (Titanic) जहाज का मलबा देखने गई टाइटन पनडुब्बी (Titan Submersible) लापता हो गई थी. बाद में पता चला कि यह पनडुब्बी व‍िस्‍फोटक (Catastrophic Implosion) हादसे का शिकार हो गई. जिसकी वजह से उसमें सवार सभी 5 लोगों की दु:खद मौत हो गई. अमेरिका के कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल माउगर ने पत्रकारों के बताया कि कोस्ट गार्ड ने हादसे और पांच लोगों की मौत की जांच के लिए आधिकारिक तौर पर एक आयोग (marine board of investigation) का गठन किया है.

तटरक्षक बल के मुख्य अन्वेषक और इस जांच के मुखिया जेसन न्यूबॉयर ने कहा, ‘ मेरा पहला लक्ष्य दुनिया भर में समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरी सिफारिशें करके इस तरह की घटनाओं को रोकना है. जांचकर्ता इस पर काम करेंगे कि आखिर विस्फोट के क्या कारण रहे. साथ ही वे सबूत एकत्र करने का भी काम करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘एमबीआई पहले से ही अपने प्रारंभिक साक्ष्य-संग्रह चरण में है, जिसमें घटना स्थल पर मलबा निस्तारण अभियान भी शामिल है.’

इससे पहले कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा था कि अधिकारियों ने अ़टलांटिक महासागर के पानी में टाइटन पनडुब्बी हादसे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- सामने आया टाइटन सबमरीन का विस्फोट से पहले का फुटेज, वीडियो में देखें यूट्यूबर ने क्या-क्या दिखाया

” isDesktop=”true” id=”6663849″ >

इस भयानक हादसे में पनडुब्‍बी में सवार पांचों यात्र‍ियों की मौत की पुष्‍ट‍ि अमेर‍िकी कोस्‍ट गार्ड के सर्च ऑपरेशन के दौरान की जा चुकी है. बताते चलें क‍ि टाइटन पनडुब्‍बी में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, पाकिस्तानी टाइकून शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान सवार थे. टाइटन का मलबा देखने के लिए उन्होंने 250,000 डॉलर का टिकट लिया था. इसके अलावा पनडुब्‍बी में कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश और एक फ्रांसीसी पनडुब्बी ऑपरेटर पॉल-हेनरी नार्जियोलेट भी सवार थे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें