रत्नागिरी जिले में भीषण हादसा, ट्रक ने मारी रिक्शे को टक्कर, 8 की मौत, कई घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के दापोली-हरने मार्ग पर असुद में एक ट्रक ने एक रिक्शा को टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और कुछ यात्री घायल हो गए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर शोक जताया है. हर मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है. सीएम शिंदे ने प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित चिकित्सा उपचार प्रदान करने का भी निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पुणे जिले के खंडाला में शनिवार को एक कंटेनर ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मारी दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. खोपली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अंडा प्वाइंट पर आज तड़के उस समय हुआ, जब लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और एक अन्य पिकअप वैन से टकरा गया. इस हादसे में पिकअप वैन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 304ए(लापरवाही की वजह से मौत) सहित अन्य संबद्ध धाराओं तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

Tags: Road accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें