FedEx या Blue Dart से आ रहे हैं बिन मंगाए कूरियर, पर इसके पीछे चल रहा है गंदा खेल! नितिन कामत ने किया आगाह


हाइलाइट्स

ठग कॉल कर बताते हैं कि आपके नाम आए पार्सल में ड्रग है.
इसे पुलिस ने जब्‍त कर लिया है और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी.
मामला रफा-दफा करने को मांगे जाते हैं पैसे.

नई दिल्‍ली. लोगों को ठगने के लिए धोखेबाज नित नई तरकीब निकालते हैं. कभी वे बैंक कर्मचारी बनकर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने की कोशिश करते हैं तो कभी किसी दूसरे तरीके से बरगलाकर पैसे ऐंठ लेते हैं. अब जालसाजों ने देश की बड़ी कूरियर कंपनियों के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करनी शुरू की है. इस नए तरह के स्‍कैम की जानकारी जेरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ ने दी है. कामथ ने ट्विटर पर बताया है कि कैसे ठग अब लोगों को डराकर पैसे ऐंठ रहे हैं. धोखेबाज फैडएक्‍स (FedEx) ब्‍लू डार्ट (Blue Dart) आदि जैसी प्रतिष्ठित कूरियर कंपनियों के ब्रांड वैल्यू का उपयोग कर रहे हैं.

नितिन कामथ एक ट्वीट में अपने एक सहकर्मी के साथ इस तरीके से हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया है. कामथ ने लिखा, “इस वक्त FedEx, Blue Dart और अन्य कूरियर कंपनियों के नाम पर एक बड़ा स्कैम हो रहा है, इससे आपको सचेत रहने की जरूरत है. एक सहकर्मी को एक व्यक्ति ने फोन किया और बताया कि वह FedEx से बात कर रहा है. उसने कहा कि FedEx में उसका एक पार्सल पुलिस ने पकड़ लिया है, क्योंकि उसमें ड्रग्स पाया गया है.”

Tags: Business news in hindi, Fraud, Online fraud, Scam

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More