Rajasthan News: राजस्थान में 2 दुल्हन ने एक दूल्हे से की अनोखी शादी, एक ही मंडप में निभाईं विवाह की रस्‍में

बांसवाड़ा. राजस्थान समेत कई देश के कई हिस्सों में आज भी बरसों पुरानी नातरा प्रथा चली आ रही है. बांसवाड़ा जिले में भी इस प्रथा से जुड़ा एक अनोखा मामला देखने को मिला है. यहां के आनंदपुरी क्षेत्र में दो दुल्हनों ने अपने पसंदीदा लड़के से एक ही मंडप में शादी की रस्में निभाई. इस अनोखी शादी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद हुए. दोनों दुल्हनों और दूल्हे के बीच आपसी सहमति के बाद परिवार वालों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार शादी की सभी रस्में अदा करवा कर शादी संपन्न करवाई.

दरअसल बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र में रहने वाले कमलेश डामोर का एक दुल्हन से करीब 20 साल से अफेयर चल रहा था. वहीं दूसरी दुल्हन के साथ वह करीब 9 साल से रिश्ते में था, जिसे लेकर दोनों को जानकारी पहले से थी. नातरा परंपरा के अनुसार वह अपनी पहली बीवी को घर लाकर 20 साल से उसके साथ रह रहा था. बालिग होने पर उसे दूसरी लड़की से प्यार हुआ और उसे भी अपने साथ लाकर रहने लगा.

नातरा परंपरा के चलते दोनों के साथ रह रहा था युवक

आनंदपुरी क्षेत्र के उपालपाड़ा गांव के रहने वाला कमलेश नातरा परंपरा के चलते 13 साल की उम्र में मकड़ोला मकाव गांव की नानी देवी नातरा लाकर साथ रहने लग गया. कुछ साल बाद 2012 में जब वह बालिग हुआ तो उसका ओबरा गांव की रहने वाली टीना पर दिल आ गया और उसे भी नातरा प्रथा के अनुसार घर ले आया और साथ रहने लगा. इस दौरान उसे नानी देवी से 8 साल की बेटी हुई और टीना से 6 साल का बेटा हुआ.

बिना शादी के रहते तीनों

इस दौरान कमलेश, नानी देवी और टीना दोनों के साथ बिना शादी के नातरा प्रथा के हवाले से रह रहा था और अपने परिवार को आगे बढ़ा रहा थ. उस समय आर्थिक तंगी होने के चलते वह शादी नहीं कर सका था, लेकिन अब आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर उसने दोनों प्रेमिकाओं से एक ही मंडप में शादी रचाई है.

नातरा प्रथा का क्या है खेल

नातरा प्रथा के अनुसार युवक और युवती आपसी रजामंदी से एक साथ बिना शादी के जीवन व्यापन करते है. राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों में चली आ रही यह नातरा प्रथा काफी पुरानी है और आज भी प्रदेश के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और उदयपुर जिलों में देखने को मिलती है. इस प्रथा को पुराने समय का लिव इन रिलेशनशिप भी कहा जाती है.

Tags: Banswara news, OMG News, Rajasthan news, Tribal Culture

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More