हाऊस होल्ड एयर कूलर एसी से नहीं हैं किसी मामले में कम, Symphony दे रही है छप्पर फाड़ डिस्काउंट

हाइलाइट्स

सिम्फनी के एयर कूलर पर मिल रहा छप्पर फाड़ डिस्काउंट.
हाऊस होल्ड एयर कूलर देते हैं एयर कंडीशनर को कड़ी टक्कर.
इन कूलर में मिलेगा बड़ा वाटर टैक और पावर फुल फैन .

नई दिल्ली. उत्तर भारत के राज्यों में मानसून पहुंच गया है, लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि अब गर्मी पड़ेगी ही नहीं. मानसून खत्म होने के बाद एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा. ऐसे में आपको चैन की नींद सोने के लिए कूलर और एयर कंडीशनर की जरूरत होगी. इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपके लिए Symphony हाऊस होल्ड एयर कूलर की जानकारी लेकर आए हैं. ये एयर कूलर किसी भी मामले में एयर कंडीशनर से कम नहीं हैं. साथ ही Symphony की ओर से फिलहाल इन कूलर पर छप्पर फाड़ डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.

ये एयर कूलर अलग-अगल डिजाइन में आते हैं. हाऊस होल्ड एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें बड़ा वाटर टैंक दिया जाता है. साथ ही इन कूलर में फैन की मोटर नॉर्मल कूलर के मुकाबले ज्यादा पावर की होती है. इसीलिए हाऊस होल्ड कूलर एयर कंडीशनर के मुकाबले किसी मामले में कम नहीं पड़ते.

यह भी पढ़ें : 15,000 वाली Fire Boltt स्मार्टवॉच केवल 1500 में खरीदने का मौका, मिलेगी ब्लूटूथ कॉलिंग और 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड

Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler
ये एयर कूलर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 7,999 रुपये में लिस्ट है, लेकिन इसे फिलहाल आप केवल 6,199 रुपये में खरीद सकते हैं. Symphony के इस कूलर में 27 लीटर का वॉटर टैंक दिया गया है और ये कूलर व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. अगर Symphony के इस कूलर को अमेजन से खरीदते हैं, तो आपको 1 साल की वारंटी, फ्री होम डिलीवरी और 10 दिन की रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें : दुनिया के ये हैं बेस्ट सुपर कंप्यूटर, इन शहरों में किया है इंस्टॉल, इंडिया का लिस्ट में कौन सा है नंबर जानें

Symphony Touch 55 Personal Air Cooler
सिम्फनी का ये एयर कूलर अमेजन पर 14,999 रुपये में लिस्ट है, इसे आप 24 फीसदी के डिस्काउंट पर केवल 11,345 रुपये में खरीद सकते हैं. सिम्फनी के Touch 55 Personal Air Cooler में 55 लीटर के वाटर टैंक लेवल इंडिकेटर के साथ आता है. ये एयर कूलर केवल वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. अमेजन से इस कूलर को खरीदने पर 1 साल की वारंटी और फ्री होम डिलीवरी मिलती है.

Tags: Cooler in Rs 500, Eco Friendly Cooler, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hi, Tech News in hindi, Water Cooler

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More