धनबाद में यहां मिलती है ‘शुगर फ्री’ रसमलाई, स्वाद ऐसा जो बार-बार खाने का मन करे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. इकराम/धनबाद. झारखंड के धनबाद में बिकने वाली मिठाइयों में रसमलाई काफी प्रसिद्ध है. शहर में एक ऐसी स्वीट शॉप है जहां आम रसमलाई से अलग गुड़ वाली रसमलाई मिलती है. इस रसमलाई की खासियत है कि इसमें चीनी का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है. यह दूध व गुड़ से तैयार की जाती है. ‘शुगर फ्री’ रसमलाई होने की वजह से इसकी काफी मांग है. इसको बनाने में रोजाना दो क्विंटल दूध की खपत होती है.

दुकान के संचालक मनोज कुमार ने बी.टेक किया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता का पहले से डेयरी का धंधा चल रहा था, लेकिन कोरोना काल में दूध की बिक्री घट कर आधी हो गई. तब किसी ने सलाह दी कि दूध का उत्पाद बनाना शुरू करें. इससे दूध की खपत भी हो जाएगी और इससे बने उत्पाद की बिक्री से कमाई भी होगी.

इसके बाद, मनोज ने रसमलाई और पनीर बनाना शुरू किया. उनकी दुकान की रसमलाई लोगों को काफी पसंद आ रही है. मनोज ने बताया कि उनकी दुकान बरवाड्डा में इयोन सेंटर के समीप, राहर गोडा में प्रभातम मॉल के पास व हीरापुर में स्थित है. उनके यहां की रसमलाई की खासियत है कि इसमें चीनी नहीं मिलाई जाती है. इसे शुद्ध दूध व गुड़ से तैयार किया जाता है. एक प्लेट रसमलाई का दाम 50 रुपये है.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 10:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें