Varanasi Weather Update: बनारस में मॉनसून ने दी दस्तक, आज से लगातार होगी बारिश!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. गर्मी से बेहाल लोगों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो गई है. बीते दो दिन से बनारस और आस-पास के इलाकों के आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है. बीते शनिवार और रविवार को बनारस में मौसम ने करवट ली और बारिश हुई. मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि वाराणसी और आसपास के जिलों में अब लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा.

आईएमडी के वेबसाइट के अनुसार, सोमवार 26 जून को वाराणसी में बादलों के आवाजाही के बीच तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इससे यहां का अधिकतम तापमान गिर कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो जाने की उम्मीद है. एक जुलाई तक लगातार मौसम यूं ही रहने का अनुमान है.

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब मॉनसून की एंट्री हो गई है. बनारस और आस-पास के रीजन में अच्छी बारिश होती रहेगी. लगातार इसकी संभावना बनी हुई है.

बारिश से तापमान में आई कमी

बता दें कि, रविवार को बनारस में मौसम सुहाना बना रहा. सुबह खिली धूप के बाद बादलों में आसमान में डेरा डाल लिया. जिसके धूप आती जाती रही. वहीं, शहर के कई इलाकों में दोपहर को हल्की बारिश हुई. भारतीय मौसम विभाग के आकड़ों के मुताबिक, रविवार को बनारस का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान भी गिर कर 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया.

Tags: Banaras news, Heavy rain, IMD forecast, Local18, Monsoon, Varanasi news, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें