कल पहली बार 15 मिनट में पांच वंदेभारत ट्रेनों को किया जाएगा रवाना, जानें इनके रूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भोपाल में प्रधानमंत्री स्‍वयं मौजूद रहेंगे
यहां से दो वंदेभारत ट्रेनों का उद्घाटन होगा

नई दिल्‍ली. मंगलवार यानी 27 जून को देश में पहली बार पांच-पांच वंदेभारत ट्रेनों को रवाना किया जाएगा. अलग-अलग हिस्‍सों में चलने वाली ये पांचों ट्रेनों को 15 मिनट में झंडी दिखाई जाएगी. इनको प्रधानमंत्री स्‍वयं झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इनमें एक स्‍थान पर प्रधानमंत्री स्‍वयं मौजूद रहेगे, जबकि अन्‍य स्‍थानों पर वर्चुअल झंडी दिखाएंगे.

रेलवे मंत्रालय के अनुसार पांच वंदेभारत ट्रेनों में दो मध्‍य प्रदेश से चलेंगी. प्रधानमंत्री यहां पर स्‍वयं मौजूद रहकर झंडी दिखाएंगे. मध्‍य प्रदेश में पहले से एक वंदेभारत ट्रेन भोपाल से दिल्‍ली के लिए बीच चल रही है. इन दो वंदेभारत ट्रेनों को मिलाकर यहां से चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों की तीन हो जाएगी. पांचों वंदेभारत ट्रेन शुरू होने के बाद देश में कुल वंदेभारत की संख्‍या 23 पहुंच जाएगी.

मौजूदा समय देश के विभिन्‍न राज्‍यों और यूटी में 18 वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है. जिन तीन प्रमुख राज्‍यों में वंदे भारत का संचालन नहीं हो रहा है, उनमें गोवा, झारखंड और बिहार शामिल हैं. पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में असम को छोड़कर बचे हुए सभी राज्‍यों में अभी ट्रैक का इलेक्‍ट्रीफिकेशन नहीं हुआ है. असम में वंदे भारत का संचालन शुरू हो चुका है.

इन रूटों पर चलेंगी नई वंदेभारत

भोपाल से जबलपुर

मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल से जबलपुर को जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है. इससे दोनों शहर के बीच आवागमन करने वालों का समय बचेगा.

भोपाल से इंदौर

मध्य प्रदेश में दूसरी वंदेभारत भोपाल और इंदौर के बीच चलेगी. संभावना है कि बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा.

रांची से पटना

झारखंड और बिहार राज्‍यों के लिए यह पहली वंदेभारत ट्रेन होगी. दोनों राजधानियों को जोड़ने यानी रांची से पटना के लिए ट्रेन चलाई जा रही है. यहां पर लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.

बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़

कर्नाटक के लिए यह दूसरी वंदेभारत होगी. इससे पहले एक ट्रेन चेन्‍नई-बेंगलुरू-मैसूर के बीच चल रही है. इस ट्रेन से ट्रेड को बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना है.

गोवा से मुंबई वंदेभारत

गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन ओडिशा ट्रेन हादसे की वजह से टाल दिया गया था. अब इसका उद्घाटन किया जाएगा. संभावना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

18 वंदे भारत ट्रेनों का हो रहा है सफल संचालन

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली. यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी है. वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी  कटरा के बीच चली. तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी. पांचवीं वंदेभारत को चेन्‍नई से मैसूर के बीच चलाया गया. छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली. इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी,11वीं रानी कमलापति स्‍टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं  सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्‍नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्‍ली से अजमेर, 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्‍वर से हावड़ा, 17वीं  ट्रेन दिल्‍ली से देहरादून, 18वीं  न्‍यू जलापाईगुड़ी से गुवहाटी से शुरू हुई है.

Tags: Indian railway, Indian Railway news, Vande bharat, Vande Bharat Trains

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें