Maruti इस सस्ती कार से ग्राहकों ने मुंह मोड़ा, टॉप से आ गई 13वें स्थान पर, कंपनी के इस फैसले का भुगत रही नुकसान


हाइलाइट्स

मारुति ऑल्टो की बिक्री में 27% की गिरावट.
ऑल्टो 800 के बंद होना के लगा झटका.
सेल्स लिस्ट में 13वें स्थान पर आई ऑल्टो.

मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता है. कंपनी भारत में हर महीने 1 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री करती है. भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में मारुति की गाड़ियां सबसे पहले ही रहती हैं. बीते मई महीने में मारुति बलेनो 18,733 यूनिट्स के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, वहीं मारुति स्विफ्ट 17,346 यूनिट्स के साथ दूसरे और 16,258 यूनिट्स के साथ वैगनआर तीसरे स्थान पर रही. कंपनी के ज्यादातर मॉडलों की बिक्री अक्की चल रही है, लेकिन कंपनी की एक कार ऐसी है जिसकी बिक्री में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट देखने को मिली है.

हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) की जिसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है. बिक्री के आंकड़ों को देखें तो मारुति ऑल्टो अब पहले की तरह नहीं बिक रही. कभी सेल्स लिस्ट में ऊपर रहने वाली ऑल्टो आज खिसकर 13वें स्थान पर आ गई है. मई 2023 की बात तो मारुति ऑल्टो की 9,368 यूनिट बिकी हैं. यह बिक्री मई 2022 में बेची गई 12,933 यूनिट से 3,565 यूनिट कम है. ऑल्टो की बिक्री में 27.57% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: मार्केट में इन 5 एसयूवी कारों की है अंधी डिमांड, बिना टेस्ट ड्राइव किए खरीद रहे लोग, नंबर-1 पर नहीं है मारुति की कोई कार

क्यों लुढ़क रही बिक्री?
मारुति ऑल्टो की बिक्री घटने की सबसे बड़ी वजह ऑल्टो 800 (Alto 800) के बंद होने को बताया जा रहा है. बता दें कि 1 अप्रैल 2023 से बीएस-6 फेज-2 के लागू होने के बाद कंपनी ने 800 सीसी वाली ऑल्टो 800 को बंद कर दिया है. मारुति की एंट्री लेवल सेगमेंट में अब केवल ऑल्टो के10 (Alto K10) बिक रही है. ऑल्टो 800 की कीमत 4 लाख रुपये से भी कम थी इस वजह से कई ग्राहक इसे खरीदना पसंद करते थे. हालांकि, 4.54 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर आने वाली ऑल्टो के10 ग्राहकों को उतनी पैसा वसूल कार नहीं लग रही. वजह यह है कि इससे सिर्फ 50,000 रुपये अधिक कीमत पर रेनो क्विड और टाटा टियागो जैसी कई बेहतर कारें उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी झंडे गाड़ रही Maruti की ये तीन कारें, आंख बंद कर खरीद रहे लोग, देती हैं जबरदस्त माइलेज

कंपनी ने लॉन्च किया कैब वेरिएंट
मारुति ने हाल ही में ऑल्टो के10 के कैब वेरिएंट Alto Tour H1 को लॉन्च किया है. इसे खासतौर पर कैब चालकों के लिए लाया गया है. इसकी कीमत 4.8 लाख रुपये रखी गई है. ऑल्टो को कंपनी पेट्रोल और सीएनजी, दोनों वर्जन में बेच रही है.

Tags: Auto News, Cars, Maruti Alto 800, Maruti Suzuki, Maruti Suzuki Baleno

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More