जो बाइडन ने अमेरिका और भारत की दोस्ती को बताया दुनिया में सबसे खास, PM मोदी ने कहा- यह धरती को बेहतर बनाएगी

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के साथ रिश्तों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच मित्रता दुनिया में सबसे अधिक अहम है. बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल में संपन्न अमेरिका यात्रा का एक वीडियो मेंटाज साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण है और यह पहले से कहीं अधिक प्रगाढ़, करीबी और अधिक गतिशील है.’

बाइडन ने हाल ही में 21 से 24 जून तक तीन दिवसीय आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए पीएम मोदी की मेजबानी की थी, जिसमें व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक स्वागत समारोह में रिकॉर्ड 7,000 लोगों ने भाग लिया था. इसके अलावा, एक स्टेट डिनर का भी आयोजन किया गया था, जिसमे लगभग 500 लोगों ने भाग लिया. यात्रा के आखिर में पीएम मोदी के साथ प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रमुख, उद्यमी, अधिकारी और सीईओ का एक गोलमेज सम्मेलन भी हुआ. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल थे.

बाइडन को टैग करते हुए पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती दुनिया की भलाई के लिए एक शक्ति है तथा यह धरती को बेहतर बनाएगी. बाइडन के ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं आपसे पूरी तरह से सहमत हूं. हमारे देशों के बीच मित्रता वैश्विक अच्छाई के लिए एक शक्ति है. यह धरती को बेहतर बनाएगी.’

Tags: India, Joe Biden, Narendra modi, United States

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More