IRCTC Tour Package: भारत गौरव ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंगों और शिरडी साईं बाबा के दर्शन, इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग, जानें खर्च


हाइलाइट्स

यह पैकेज पूरे 10 रात और 11 दिन का है.
जबलपुर से होगी पैकेज की शुरुआत.
किराया 19,300 रुपये प्रति व्यक्ति है.

जबलपुर. भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिस्ट स्थानों की यात्रा के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन का भी मौका देता है.अब इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए किफायती पैकेज लॉन्च किया है. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) से आपको स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा दर्शन के लिए ले जाया जाएगा.

पूरे पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति किराया 19,300 रुपये से शुरू है. इस यात्रा की शुरुआत मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से होगी. इसके अलावा यात्री जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर और रतलाम स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. इस यात्रा की शुरुआत 18 जुलाई, 2023  को होगी.

Tags: Indian railway, Indian Railways, Irctc, Shirdi sai baba, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More