करियर को लेकर हैं कंफ्यूज, राशि के अनुसार चुनें अपनी राह, जानें पहली 4 राशियों के लिए कौनसा क्षेत्र सही


हाइलाइट्स

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातक बेहद इमोशनल होते हैं.
ऐसे लोगों का हेल्थ केयर, सोशल वर्कर होना लाभकारी हो सकता है.

Career By Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से मनुष्य के व्यक्तित्व, उसके भविष्य और करियर से जुड़े हर एक पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक राशि के जातकों के लिए अलग-अलग क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में विस्तार से बताया गया है. आज के इस आर्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें बता रहे हैं राशि चक्र की 12 राशियों में से पहली चार राशि के जातकों के बारे में कि उन्हें किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए, जिससे उन्हें लाभ मिल सके.

मेष राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राशि चक्र की प्रथम राशि मेष है. मेष राशि के जातक बहादुर, गतिशील और जुनूनी होते हैं. मेष राशि के जातक प्रतिस्पर्धी माहौल में रहना पसंद करते हैं इसलिए इन्हें पुलिस ऑफिसर, आर्मी ऑफिसर, मैनेजर, पर्सनल ट्रेनर या एंटरप्रेन्योर के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें – हर मनोकामना होगी पूरी, इस विधि से जलाएं अलग-अलग आटे के दीपक, जानें इसका महत्व और फायदे

वृषभ राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातक स्वभाव से धैर्यवान, प्रैक्टिकल और दृढ़ निश्चय होते हैं. ऐसे जातक अपने आसपास ऐसा माहौल बनाते हैं जहां पर उनकी स्टेबिलिटी लंबे समय तक बनी रहे. वृषभ राशि के जातक फाइनेंस, रियल एस्टेट या एग्रीकल्चर में अपना करियर बना सकते हैं.

मिथुन राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातक कई प्रतिभाओं के धनी होते हैं. इन लोगों में बोलने की कलात्मक क्षमता होती है. ये अपनी बातों से सभी का दिल जीत सकते हैं. मिथुन राशि के जातक पत्रकारिता, पब्लिक रिलेशंस, मार्केटिंग या टीचिंग में अपना करियर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सावन के महीने में करें 3 ज्योतिषी उपाय, मिलेगी कर्ज से मुक्ति, सुख समृद्धि में होगी वृद्धि

कर्क राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातक बेहद इमोशनल, केयरिंग और परिवार की तरफ झुकाव वाले होते हैं. ऐसे लोगों को हेल्थ केयर, सोशल वर्कर, साइकेट्रिक या आर्मी में सिपाही के रूप में अपना करियर बनाना चाहिए.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More