Jobs News: रायपुर में लगेगा रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियों में 600 पदों पर होगी भर्ती

रामकुमार नायक/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिला रोजगार कार्यालय और जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यहां बेरोजगारों को रोजगार के लिए फिर एक बार सुनहरा मौका मिलने वाला है. लाइवलीहुड कॉलेज जोरा रायपुर में 26 जून को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के 15 से अधिक नियोजकों द्वारा लगभग 600 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

कैंप में निजी क्षेत्र के संस्थान टेक्नो ब्रेन्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, नंदन स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, एलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, ब्लूचिप केयर्स प्राइवेट लिमिटेड, संजय ऑटोमोबाइल, पेस गियर अपेरेल्स, एपियर टेक्स एवं रजिस्ट्रेशन, रिलायंस निप्पोन लाइफ इन्शोरेन्स, बत्रा दीपक एंड एसोसियेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्युरिटी लिमिटेड, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी, भारत लाइट होम्स, श्रृजन शॉप आदि शामिल होंगे. इन संस्थानों द्वारा सेल्स एंड मार्केटिंग, ट्रेनर, टेलीकॉलर, फिटर, टर्नर, फील्ड ऑफिसर, सिक्युरिटी गार्ड, असिस्टेंट ब्रांच हेड, सेल्स पर्सन, बिजनेस डेवलपमेंट एक्जिक्युटिव, वेयर हाऊस पेकर एंड चेकर आदि प्रकार के पदों पर भर्ती होगी.

कैंप रहेगा निशुल्क
जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर ने बताया कि रायपुर के वे युवा, जो कम से कम 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण हैं और जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक हो, वे अपने सभी प्रमाण पत्रों के मूल एवं सत्यापित प्रतिलिपि के साथ इस प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं. पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है. यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क है.

इतनी होगी सैलरी
आगे बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कौशल प्रशिक्षित युवाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. चयनित युवाओं को उनके योग्यता एवं कार्यानुसार प्रतिमाह 8 हजार से 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा एवं इनका कार्यक्षेत्र रायपुर जिला होगा.

Tags: Chhattisgarh news, Jobs news, Local18, Raipur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More