बहनों ने मिलकर मनचले को सिखाया ऐसा सबक, दुनिया देखती रह गई

बेटियों से छेड़छाड़ कोई नई बात नहीं . आए दिन ऐसी घटनाएं हमें शर्मसार करती हैं. अहमदाबाद की इन बेटियों के साथ भी ऐसा ही हुआ. लेकिन जब पुलिस और समाज उन्‍हें सुरक्षा नहीं दे सका तो बेटियों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया. फ‍िर मनचलों का वो हाल किया कि दुनिया देखती रह गई. सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपनी बहन के साथ मिलकर छेड़छाड़ करने वाले को ऐसा सबक सिखाती है जिसे वह कभी नहीं भूलेगा. स्कूल के अन्य छात्रों और लोगों की मदद लेकर दोनों ने उस शख्स की जमकर पिटाई की. इतना पीटा कि मनचला रहम की भीख मांगता नजर आया.

मामला अहमदाबाद का है. कागदापीठ पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, लड़की की मां ने बताया कि यह लड़का उनकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था. मां ने बताया, जब मेरी छोटी बेटी गुरुवार सुबह 6.45 बजे अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी, तो विजय सरकटे नाम के इस शख्‍स ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसे गिफ्ट देने की कोशिश की. जब बेटी ने गिरफ्ट लेने से इनकार कर दिया, तो उसने उपहार उसके बैग में रख दिया. उसे जबरन चूमा और छेड़छाड़ की. मेरी बेटी घर लौट आई और बहुत रोई. मैंने उसे बहुत समझाया.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Viral videos, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More