हल्द्वानी शहर में यहां मिल रहा हैं मंडुवे का बना केक, स्वाद चखने आना होगा इम्प्रैशन रेस्टोरेंट

पवन कुमार /हल्द्वानी: यदि आप मंडुवे अनाज के उत्पादों के प्रशंसक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है! अब हल्द्वानी शहर में आप मंडुवे का केक और बिस्किट भी प्राप्त कर सकते हैं. जन्मदिन जैसे अवसरों पर मैदे से बनी चीजों से असंतुष्ट लोगों के लिए, अब मंडुवे का केक सबसे अच्छा विकल्प है. हल्द्वानी के उमेश बिष्ट की गैस गोदाम रोड पर इंप्रेशन नामक दुकान है. उमेश लामाचौड़ के निवासी है. उमेश ने आम्रपाली कॉलेज से एचएम की पढ़ाई की है. कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में काम किया है.

उमेश मंडुवे से बने पहाड़ी उत्पादों के केक, बिस्किट, पिज़्ज़ा और पेस्टी बना रहे है. उमेश का कहना है कि पहाड़ और पहाड़ी उत्पादों की बात ही अलग है इनके स्वाद पौष्टिकता का कोई जवाब नहीं है.

जन्मदिन पर आर्डर कर सकते हैं मंडुवे का केक

हल्द्वानी में मंडुवे का केक, मंडुवे के बिस्किट, मंडुवे की पेस्टी, मडुएं का पिज़्ज़ा बनाया जा रहा है. उमेश  लोगों के जन्मदिन पर मडुएं का स्वाद परोस रहे हैं. जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

दुकान की लोकेशन और समय

इस शॉप का नाम इंप्रेशन है और उनकी यह शॉप हल्द्वानी गैस गोदाम रोड सेंटर हॉस्पिटल के पास स्थित है. यह शॉप सुबह 9 बजे से शाम को 8 बजे तक खुली रहती है.

Tags: Haldwani news, Latest hindi news, Local18, Uttrakhand ki news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More