
आशुतोष तिवारी/ रीवा.अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन है और कुछ नया ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे है. जिसे देख कर आपके मुंह में पानी आ जाएगा.
हम बात कर रहे है सूजी से बनने वाली फुल्की कि यह एक ऐसी फुल्की है, जिसमें दही,छोलें और मसाले मिलाकर इसे चटपटे तरीके से तैयार किया जाता है. इस फुल्की को दही फुल्की कहते है. यह टेस्ट आपको सिर्फ रीवा के सिरमौर चौराहे में स्थित हनुमान मंदिर के पास में लगने वाले अंबर चाट और फुल्की स्टॉल में मिलेगा.
तकरीबन 800 से 1000 लोगों की लगती हैं लाइन
सिरमौर चौराहा रीवा का वो इलाका है, जहां खाने पीने की कई चीजें मशहूर है. यहां के स्टॉल बड़े ही फेमस है. यहां के समोसे और चाट के अलावा सबसे ज्यादा अगर खाने पीने की चीजों में कुछ फेमस है तो वह है दही फुल्की. यह दही फुल्की बिल्कुल अलग प्रकार से बनाई जाती है. यही वजह है की इसको चखने अंबर चाट फुल्की भंडार में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ फुल्की खाने के लिए लगती है. यहां सबसे ज्यादा डिमांड सूजी से बनने वाली दही फुल्की की है. एक दिन में तकरीबन 800 से 1000 लोग फुल्की खाने के लिए पहुंचते हैं.
दुकान के मालिक का कहना है कि यह फुलकी उनकी दुकान में मिलने वाली स्पेशल फुल्की है. इस फुलकी को बनाने में काफी मेहनत लगती है और फुल्की का यह टेस्ट सिर्फ उन्हीं के यहां मिलता है. उन्हें यहां पर स्टॉल लगाते हुए 8 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है. वैसे तो इस दुकान में नॉर्मल फुल्की, चाट, आलू टिक्की, सभी चीजे मिलती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर यहां की सूजी से बनी हुई दही फुल्की है, इस जैसा स्वाद ,कहीं और शायद ही आपको मिले.
.
Tags: Latest hindi news, Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 22:51 IST





