बांग्लादेश को हराकर भारत एशिया का चैंपियन बना, 15 रन में 9 विकेट लेकर छाई 20 साल की गेंदबाज

हाइलाइट्स

इंडिया-ए ने एसीसी वुमेंस इमर्जिंग टीम कप जीता

नई दिल्ली. एशियन क्रिकेट काउंसिल का वुमेंस इमर्जिंग टीम कप भारतीय टीम ने जीता. हॉन्गकॉन्ग में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया-ए ने बांग्लादेश-ए को 31 रन से हराया था. इंडिया-ए ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेश-ए 19.2 ओवर में सिर्फ 96 रन बना सकी थी. इस तरह भारत ने 31 रन से मैच जीता था. भारत की जीत में स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा था. ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप ने शानदार गेंदबाजी की थी. श्रेयंका ने 4 तो मन्नत ने 3 विकेट लिए थे. श्रेयंका ने टूर्नामेंट में कुल 9 विकेट हासिल किए थे.

श्रेयंका पाटिल ने अपने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके. श्रेयंका के खिलाफ बांग्लादेशी बैटर 8 रन ही बल्ले से बना पाए. बाकी 5 रन वाइड बॉल पर आए. मन्नत कश्यप ने भी 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं, तितास साधु ने भी 1 विकेट लिया. श्रेयंका पाटिल प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 9 विकेट झटके थे. उन्होंने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में 2 रन देकर 5 विकेट लिए थे. यानी पूरे टूर्नामेंट में श्रेयंका ने कुल 15 रन देकर 9 विकेट हासिल किए.

इंडिया-ए के लिए पहले बैटिंग करते हुए दिनेश वृंदा ने सबसे अधिक 36 और कनिका आहूजा ने नाबाद 30 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर इंडिया-ए ने 127 रन बनाए.

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड ने की एक सी गलती, पर स्टोक्स की टीम को दोहरा नुकसान, WTC के पॉइंट्स भी कटे

बता दें इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक मैच खेलकर ही सीधा फाइनल खेली. बाकी 2 लीग मैच और सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया था. हालांकि टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ और अब फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ दमदार खेल दिखाया और इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीत लिया.

Tags: Cricket news, Indian Women’s Cricket Team, Women cricket

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More