
आदित्य तिवारी/भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को नवाबों के शहर से जाना जाता है लेकिन यहां इसके अलावा भी कई ऐसी जगह मौजूद हैं जो कि काफी मशहूर है. आज हम आपको बताएंगे भोपाल में स्थित ज्योति टॉकीज के बारे में, कम कीमतों पर मोबाइल खरीदने और सुधारने के लिए लोग अक्सर इसी जगह पर आते हैं. यहां पर आप मोबाइल खरीद और बेच भी सकते हैं. इसके अलावा, यहां पर मोबाइल की सभी समस्याओं का उपचार भी मिलता है जैसे कि फोन के स्क्रीन की रीपेयर, बैटरी या किसी और कंपोनेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले मशीनों की सुविधा. आपके मोबाइल में कोई समस्या है तो आप यहां पर जाकर उसे ठीक करवा सकते हैं. मोबाइल से जुड़ी सभी समस्याओं के हल के लिए यह जगह पूरे शहर में मशहूर है.
एमपी नगर में स्थित ज्योति टॉकीज कांपलेक्स में लोग दूर-दूर से अपने मोबाइल को बनवाने आते हैं. जिसका मुख्य कारण यह है कि यहां मोबाइल बनाने में ओरिजिनल तथा ब्रांडेड उपकरणों का ही इस्तेमाल किया जाता है. पूरे प्रदेश में यह जगह कम कीमतों पर मोबाइल खरीदने तथा रिपेयर करने के लिए मशहूर है.
सबसे ज्यादा भीड़ धनतेरस पर
मोबाइल के इस होलसेल मार्केट में हमेशा लोगों की भीड़ देखने को मिलती है. प्रदेश के कोने- कोने से लोग यहां मोबाइल के एसेसीरिज जैसे बैक कवर, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, केबल, चार्जिंग पॉट आदि खरीदने के लिए आते हैं. यहां पर मात्र 40 से 50 रुपए में मोबाइल का कवर और 30 से 40 रुपए में मोबाइल का ग्लास आसानी से मिल जाता है. एंड्रॉयड फोन से आईफोन तक कम कीमतों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. मोबाइल से जुड़ी अन्य गैजेट भी कम और अच्छे कंडीशन में आसानी से मिलते हैं.
मोबाइल ग्लास और कवर भी काफी सस्ते
भोपाल के मध्य एमपी नगर में स्थित ज्योति टॉकीज के बेसमेंट में बहुत सारी मोबाइल की दुकान है. यहां कम दामों पर आई फ़ोन से लेकर सभी कंपनी के मोबाइल मोबाइल खरीद सकते हैं और मोबाइल रिपेयर भी करवा सकते हैं. यहां प्रतिदिन लोकल पब्लिक सस्ते दामों में मोबाइल ग्लास और कवर खरीदने आते है.
.
Tags: Bhopal news, Latest hindi news, Local18, Madhyapradesh news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 21:47 IST





