HSSC Group D recruitment: 13,536 पदों पर भर्ती, कल तक करें आवेदन, 53,500 रुपये मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. HSSC Group D recruitment: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के माध्यम से ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल समाप्त करेगा. योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर कल तक यानी 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं. एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा में विभिन्न विभागों/बोर्डों/निगमों/आयोगों आदि में 13,536 पदों (अस्थायी) को भरना है.

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 साल के मध्य निर्धारित की गई है. चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान लेवल डीएल 16,900 से 53,500 रुपये निर्धारित है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन और मैट्रिकुलेशन तक हिंदी/संस्कृत एक विषय के रूप में अनिवार्य रूप से होना चाहिए. अभ्यर्थियों का चयन चयन सामान्य पात्रता परीक्षा (95%) और सामाजिक-आर्थिक मानदंड (5%) के आधार पर किया जाएगा. ग्रुप डी सीईटी प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा के स्तर (मैट्रिकुलेशन स्तर) का होगा.

HSSC Group D recruitment: आवेदन शुल्क
जिन उम्मीदवारों ने सीईटी (ग्रुप-डी और ग्रुप सी और डी) के लिए पहले से ही निर्दिष्ट पोर्टल यानी onetimeregn.harana.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें अपने आवेदन पत्र में संपादन/सुधार के लिए शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा जो अभ्यर्थी नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करेंगे उनको अधिसूचना में दिए गए अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें-
Job interviews: इंटरव्यू में इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान तो आसानी से मिलेगी नौकरी
Summer Vacation: कश्मीर की स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान, जानें कब खुलेंगे विद्यालय

HSSC Group D recruitment: चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले ओटीआर लिंक onetimeregn.harana.gov.in पर जाएं.
  • यहां यूजर लॉगइन पर जाकर वांछित पद के लिए आवेदन करें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें, फॉर्म की समीक्षा करें और आवेदन जमा करें.
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें.

एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags: Exam news, Government job, Job news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें