
नई दिल्ली. दिल्ली के चिराग फ्लाईओवर पर रविवार सुबह तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी दी, इससे ऑटो ड्राइवर और उसमें सवार इंडिगो एयरलाइंस का इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्रायवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. घायल इंजीनियर ऑटो से एयरपोर्ट जा रहा था जबकि कार सवार युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था. यह कार हरियाणा के वीआईपी नम्बर की है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. सीआर पार्क थाना पुलिस ने डेली डायरी में एंट्री कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में काम करने वाले इंजीनियर प्रिंस गौतम (31) एयरपोर्ट जा रहे थे कि उनके ऑटो को तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के बाद दोनों (इंजीनियर और ऑटो ड्राइवर ) की हालत नाजुक बनी हुई है, वे बयान देने या कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं. इधर कार चालक का नाम राजवीर (24) बताया जा रहा है. विदेश में पढ़ाई कर रहा राजवीर छुट्टी बिताने दिल्ली आया हुआ था. कार में उस वक्त 4 लोग मौजूद थे. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है.
.
Tags: Delhi News Alert, New Delhi News Today
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 19:50 IST





