
हाइलाइट्स
एमएस धोनी का गेमिंग वाला अंदाज हुआ वायरल.
धोनी को एयर-होस्टेस ने फ्लाइट में दिया स्पेशल नोट.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के ‘कैप्टन कूल’ यानि एमएस धोनी (MS Dhoni) के फैन दुनिया के हर कोने में बैठे हुए हैं. कहीं न कहीं, वह अपने अंदाज से किसी के भी दिल में जगह बना ही लेते हैं, फिर बात क्रिकेट के मैदान की हो या फिर के बाहर की. ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है जिसमें फ्लाइट में एयर होस्टेस धोनी की फैन थी. उन्होंने माही के फ्लाइट में होने का पूरा फायदा उठाया और उन्हें चॉकलेट के साथ एक स्पेशल नोट दे दिया. इस बीच वीडियो में धोनी के नए अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है.
दरअसल, धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ फ्लाइट में नजर आ रहे हैं. इस बीच एयर-होस्टेस चॉकलेट की ट्रे के साथ माही के पास पहुंचती है. जिसमें एक छोटा सा नोट भी नजर आता है. एयर-होस्टेस ने नोट धोनी को दिया और साथ में कई चॉकलेट्स भी दीं. लेकिन माही ने चॉकलेट लेने से मना कर दिया बल्कि उन्होंने एक खजूर का पैकेट उठा लिया. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं.
Thala playing candy crush at 35,000 feet is the best thing you’ll see on the internet today.#MSDhoni #CricketTwitter pic.twitter.com/ODlozgmO3T
— Vibhor (@dhotedhulwate) June 25, 2023
.
Tags: Chennai super kings, Ms dhoni, Team india
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 17:28 IST





