आखिरकार पता चल गया, कभी अक्षय कुमार के गुरु थे ये एक्टर! जिन्होंने 36 साल पहले सिखाई थी एक्टिंग, लेकिन…

नई दिल्ली. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड सितारों में शुमार हैं. वह एक साल में चार से पांच फिल्में करते हैं और सभी सुपरहिट साबित होती हैं. हालांकि, पिछले एक-दो सालों से अक्षय कुमार की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही हैं. साल 2022 में अक्षय कुमार की एक के बाद एक लगातार चार से पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई हैं. इन दिनों वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच चंकी पांडे (Chunky Panday) ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक जमाने में अक्षय कुमार को एक्टिंग और डांस करना सिखाया था.

‘खाने में कौन है’ के लेटेस्ट एपिसोड में चंकी पांडे ने बताया, ‘ये 1986-1987 की बात है. मैं मधुमति डांस एकेडमी था, जहां डांसिंग, फाइटिंग और एक्टिंग सबकुछ सिखाया जाता था. जब मैं वहां से पास आउट हो रहा था तो अक्षय कुमार एकेडमी में एंटर कर रहा था. वह बहुत यंग था मुझसे. वो मुझसे 7-8 साल छोटा था. वहां रिवाज होता था कि जब स्कूल में कोई नया आता है तो टीचर नहीं बल्कि सीनियर्स सिखाते हैं.’

Tags: Akshay kumar, Akshay Kumar films, Bollywood, Entertainment news.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More