
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. अक्सर देखा जाता है लड़कियों को तरह तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कुछ दिक्कत ऐसी होती हैं. जो लड़कियां अपने माता-पिता से ना शेयर करके अपनी फ्रेंड्स के साथ शेयर कर लेती हैं. तो वही कुछ दिक्कत इतनी बड़ी हो जाती है कि वह किसी ना किसी बड़ी घटना को अंजाम दे देती हैं. ऐसी ही दिक्कतों को दूर करने के लिए और लोगों में जागरूकता लाने के लिए मुरादाबाद की जसप्रीत कौर आगे आई हैं. उन्होंने इस तरह की चीजों को लेकर जागरुक करने का काम शुरू किया है. इसके साथ ही वह मुफ्त में यह काम करती हैं.
जसप्रीत कौर ने बताया कि मैं एथिकल हैकिंग का कोर्स कर रही थी. तब देखने को मिला कि लड़कियों को बोलने में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन लड़कियां लड़कियों से अपनी बातें शेयर कर लेती हैं. मेरी एक सीनियर थी, जिनके साथ एक घटना हुई थी. जिसके अंदर उनकी एक पर्सनल वीडियो लीक हो गई थी. जैसे ही वह बाथरूम से बाहर निकली थी. तो उनके लैपटॉप का कैमरा ऑन था और उनकी वीडियो लीक हो गई थी.
एथिकल हैकिंग की मुफ्त में शिक्षा
मेरी बहुत सी दोस्त थी जिनके साथ तरह-तरह की दिक्कतें हुई थी उन्हें देखते हुए हुए मैंने एथिकल हैकिंग की मुफ्त में शिक्षा देनी शुरू कर दी. यदि कोई भी बच्चा मुरादाबाद में है और उसे एथिकल हैकिंग सीखना है, तो वह मुझसे संपर्क कर सकता है. उन्होंने बताया कि w.w.w. jagocreation.com पर संपर्क कर सकता है. इसके साथ ही एक-एक करके जगह-जगह मैंने करीब 25 लोगों को अब तक मुफ्त में एथिकल हैकिंग सिखा दी है.
.
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 16:36 IST





