7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इस राज्य सरकार ने किया 4% DA बढ़ाने का ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले.
DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा
CM शिवराज सिंह चौहान ने खुद किया ऐलान

7th Pay Commission: हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी. उसके बाद कई राज्य सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में इजाफा का फैसला किया है. अब मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान किया.

चौहान ने कहा कि राज्य के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का अंतर है, जिसे समाप्त किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: DA जाएगा 50% पार, क्‍या अब 8वां वेतन आयोग बनाएगी सरकार, खुश कर देगी यह रिपोर्ट!

CM शिवराज सिंह चौहान ने खुद किया ऐलान
शिवराज ने शुक्रवार को प्रदेश के सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के गिल्लौर गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही. वर्तमान में शासकीय सेवकों को एक जनवरी 2023 से सातवें वेतनमान के तहत 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था. इस ऐलान के बाद उनका महंगाई भत्ता 42 फीसदी हो जाएगा.

15 मार्च को भी हुई थी डीए बढ़ाने की घोषणा
केंद्र सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों के वेतन में साल में 2 बार संशोधन करती है। मध्य प्रदेश सरकार ने 15 मार्च को कैबिनेट बैठक के बाद डीए बढ़ाने की घोषणा की थी. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि भत्ता 1 जनवरी, 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से बढ़ाया गया है और इससे सरकारी खजाने पर 265 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार (24 मार्च) को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था. महंगाई भत्ते को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है. महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू होगी.

Tags: 7th pay commission, DA, DA hike, Dearness allowance

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें