
निखिल अग्रवाल/मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मामूली बात को लेकर पहले बच्चे आपस में भिड़े उसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए. इसी विवाद में फिर गोली चलने की भी सूचना है.
दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि अभी तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
यह मामला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के अलीपुर गांव का है. यहां मामूली बात को लेकर दो मुस्लिम परिवार आपस में भीड़ गए. जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ. खबर यह भी है कि एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग भी की. इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. लेकिन जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो फिर पुलिस हरकत में आई और उसने आनन-फानन में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है. हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. आपको बता दें कि बच्चों के झगड़े के बाद यह लड़ाई परिवारों तक बढ़ गई. छत पर खड़े होकर महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए.
.
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 14:19 IST





