
हाइलाइट्स
जब भी गोलगप्पे के लिए सूजी लें तो थोड़ी मोटी सूजी ही खरीदें.
आटे को अच्छी तरह गूंदने के बाद कुछ देर तक इसकी मालिश करें.
Crispy Pani Puri Tips And Tricks: पानी पुरी या गोलगप्पे का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है. ऐसे में अगर आप इसे घर पर बनाने की कई बार कोशिश कर चुके हैं, लेकिन बाजार जैसी कुरकुरी और फूली नहीं बन पाती, तो इसकी वजह आपका आंटा गूंथने में किसी चूक को समझा जा सकता है. अगर आप कुछ सिंपल सी बातों को ध्यान में रखकर इन पूरियों को बनाएं तो ये आसानी से मार्केट के गोलगप्पों की तरह फूलेंगी और कई दिनों तक क्रंची भी रहेगी. आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप बाजार जैसा टेस्टी और क्रंची गोलगप्पा बनाने के लिए किन ट्रिक्स को ध्यान में रख सकते हैं.
क्रंची और फूले गोलगप्पे बनाने के ट्रिक्स
मोटी सूजी
जब भी गोलगप्पे के लिए सूजी लें तो थोड़ी मोटी वाली सूजी का इस्तेमाल करें. इस सूजी को आप छान लें और इससे ही गोलगप्पे बनाएं. यहां आप 250 ग्राम सूजी एक बड़े से परात में रखें.
गुनगुने तेल और पानी का प्रयोग करें
अब इस सूजी को गूंथने के लिए आप इसमें करीब 50 ग्राम गुनगुना तेल डालें. अब इसे अच्छी तरह से हथेलियों से मसलें. जब ये पूरी तरह से मिल जाए तो इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर गूंदें.
सॉफ्ट आटा गूंदे
सूजी पानी बहुत अधिक सोखता है. इसलिए आप इसे गूंदने के दौरान करीब आधा कप पानी का इस्तेमाल करते हुए अच्छी तरह से सूजी को सॉफ्ट बना लें.
आटे को पटकें
ये एक जरूरी ट्रिक है. आटा को अच्छी तरह से गूंदने के बाद इसे 15 से 17 बार पटक पटककर अच्छी तरह से गूंद लें. ये ही इसका ट्रिक है जो इसे सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा.
तुरंत बेलें
आपको इस आटे को कुछ देर छोड़ने की जरूरत नहीं है. आप आटा तैयार होते ही छोटी छोटी लोई बनाएं और गोल या लंबी बेलते जाएं और गैस पर रखी तेल से भरी कड़ाही में डालते जाएं. इन्हें बेल कर जमा ना करें.
ये भी पढ़ें: 10 सेकेंड में निकल जाएंगे खरबूजे के सारे बीज, ट्राई करें ये ईजी ट्रिक, खाना होगा आसान
धीमी आंच पर छानें
अब आप इसे कम आंच पर छानें. उन्हें दबाकर फुलाने की कोशिश ना करें. जब एक तरफ पक जाए, भूरी हो जाए, तो आप इसे पलट दें. ऐसा करने से ये कई दिनों तक फूली और क्रंची बनी रहेगी. अब आप इसे आंच से उतार लें. इन्हें पूरी तरह ठंडा हो जाने दें और इसके बाद ही इसे कहीं स्टोर करें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Food, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 14:00 IST





