MP Rain Alert: अलीराजपुर, झाबुआ में कहर बरपाएगी बारिश, 18 जिलों में ओरेंज-यलो अलर्ट, नाले में बहा युवक

(आशीष कुमार जैन) भोपाल. मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है. प्रदेश में मानसून महाराष्ट्र से होते हुए शहडोल, मंडला के रास्ते पहुंचा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. 25 जून को भी कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी है. अलीराजपुर, झाबुआ और सागर में अतिभारी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, अनूपपुर, खरगोन, इंदौर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, उज्जैन और देवास में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक की भी संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होगी.

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पूरे प्रदेश पर 28-29 जून तक छा जाएगा. यह बंगाल की खाड़ी से चला है और उसकी गति जबरदस्त है. मानसून सबसे पहले प्रदेश के पूर्वी हिस्से को भिगोएगा. इस बार इसे आने में सात दिन की देरी हुई है. भोपाल में मानसून 48 घंटे के अंदर दस्तक दे सकता है. मौमस विभाग ने यहां भी तेज बारिश होने की संभावना जताई है. भोपाल में पिछली बार मानसून 20 जन को पहुंचा था.

नाले में बहा युवक
दूसरी ओर, दमोह जिले के सुदूर मडियादो अंचल के जंगली इलाकों में बारिश की वजह से नाले उफान पर हैं. मडियादो के पंप हाउस के पास 24 जून की रात नाला पार करते समय एक युवक बह गया. 25 जून की सुबह उसकी लाश बाइक सहित मिली. इस घटना का पता तब चला जब नाले का पानी उतर गया. मडियादो पुलिस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की लाश जब्त की. वह अज्ञात युवक थी पहचान में जुट गई है.

दिल्ली-मुंबई में मानसून ने एक साथ दी दस्तक
दूसरी ओर, मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दस्तक दी है. IMD ने रविवार को कहा है कि अगले कुछ दिनों में बारिश के पूर्वानुमान के साथ दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ गया है. दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार तड़के भारी बारिश और तूफान से लोगों की नींद खुली. सुबह 5.30 बजे तक, शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम में 22 मिमी बारिश हुई.

Tags: MP Weather Alert, MP weather forecast

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More