
नई दिल्ली. फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं. हालांकि, वह डायरेक्शन कम और प्रोड्यूस ज्यादा करते हैं. साल 2016 में करण जौहर ने फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हुई थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने लीड भूमिका निभाई थी. लव ट्राएंगल पर आधारित ये मूवी लोगों को बहुत पसंद आई थी. अब 7 साल बाद करण जौहर जौहर फिर डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे हैं और लगातार 3 फ्लॉप फिल्में देने वाले एक्टर पर बड़ा दांव लगाया है. वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हैं.
करण जौहर ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का डायरेक्शन किया है, जिसमें आलिया भट्ट भी नजर आएंगी. इस फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट करके करण जौहर ने बहुत बड़ा रिस्क लिया है क्योंकि एक्टर की पिछली तीन फिल्में बैक-टू-बैक बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई हैं. ’83’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ ये तीनों फिल्में बड़े बजट की थी, लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में असफल साबित हुईं. अब देखना है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.
.
Tags: Bollywood, Entertainment news., Karan johar, Ranveer Singh
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 12:48 IST





