इस राज्य में है सिर्फ एक रेलवे स्टेशन, आगे खत्म हो जाती है रेलवे लाइन, आखिर क्यों नहीं बना दूसरा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना बड़ा है कि लाखों लोग एक दिन में ट्रेन से सफर करते हैं. यात्रियों की सहूलियत के लिए हर स्टेट में कई रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि किसी स्टेशन पर ज्यादा भीड़ न हो. कई जगह एक शहर में ही 2-3 स्टेशन मौजूद हैं, लेकिन भारत में एक ऐसा राज्य है, जहां सिर्फ एक ही रेलवे स्टेशन है. यहां पूरे राज्य के लोग इसी स्टेशन से ट्रेन का सफर करते हैं. सबसे बड़ी बात है कि माल ढुलाई के लिए भी इसी स्टेशन को उपयोग में लाया जाता है. यहां आकर रेलवे लाइन खत्म हो जाती है.

राज्य में दूसरा रेलवे स्टेशन नहीं होने के कारण जिन भी लोगों को रेलवे से सफर करना होता है वे इस रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं. आमतौर पर कहा जाता है कि ये भारतीय रेलवे का आखिरी रेलवे स्टेशन भी है, जिस कारण इसके आगे रेलवे लाइन बनाई नहीं गई है. चलिए, आपको बताते हैं ये अनोखा राज्य कौन-सा है, आखिर क्यों यहां दूसरा स्टेशन नहीं बना?

ये भी पढ़ें: 380 किलोमीटर लंबा, 9 जिलों से गुजरने वाला यह एक्‍सप्रेसवे साबित होगा गेमचेंजर, गाजियाबाद से कानपुर पहुंचने में लगेगा आधा टाइम

इस राज्य में है एक रेलवे स्टेशन
भारत के पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य मिजोरम (Mizoram Railway Stations) की आबादी करीब 11 लाख है, लेकिन यहां पर सिर्फ एक ही रेलवे स्टेशन बना हुआ है. इस रेलवे स्टेशन का नाम बइराबी रेलवे स्टेशन (Bairabi Railway Stations) है. इसके आगे कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है. लोग आने-जाने के लिए इसी स्टेशन पर निर्भर हैं. इस रेलवे स्टेशन का कोड BHRB है और यह तीन प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन है. इस रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए केवल 4 ट्रैक बने हुए हैं.

बइराबी रेलवे स्टेशन समान्य तौर पर ही बना हुआ है, जिसपर कई आधुनिक सुविधाओं की कमी है. पहले यह सिर्फ एक छोटा सा रेलवे स्टेशन था, जिसे बाद में एक बड़े रेलवे स्टेशन में बदलने के लिए 2016 में रिडेवलपमेंट किया गया था. इसके बाद इसपर कई सुविधाएं बढ़ाई गई थीं.

नए रेलवे स्टेशन की उठ रही मांग
राज्य में सिर्फ एक ही रेलवे स्टेशन होने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. लंबे समय से यहां के लोग एक और स्टेशन के निर्माण की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से राज्य में एक और स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है.

Tags: Indian railway, Indian Railways, Railway Knowledge, Railway News, Railway Station

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें