मार्केट में इन 5 एसयूवी कारों की अंधी डिमांड, बिना टेस्ट ड्राइव किए खरीद रहे लोग, नंबर-1 पर नहीं है मारुति की कोई गाड़ी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बाजार में काॅम्पैक्ट एसयूवी कारों का चलन बढ़ रहा है.
हैचबैक से मिलती है ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट.
कीमत भी हेचबैक के बराबर.

नई दिल्ली. बीते कुछ समय से इंडियन मार्केट में एसयूवी कारों की डिमांड में भरी बढ़ोतरी हुई है. लोग अब हैचबैक खरीदने के बजाय एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें अपनी जगह बनाने लगी हैं. कई कंपनियां अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को हैचबैक की कीमत पर बेच रही हैं. इस वजह से भी लोग इन्हें खरीदना पसंद कर रहे हैं.

एक हैचबैक के मुकाबले कॉम्पैक्ट एसयूवी में अधिक स्पेस मिलता है, साथ ही ये एक बड़ी कार का भी फील देती है. इंडियन मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो जाती है. ऐसे में ग्राहकों को कम कीमत में एक हैचबैक से बड़ी कार खरीदने का विकल्प मिल जाता है. आइये जानते हैं देश में कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें सबसे ज्यादा बिक रही हैं…

यह भी पढ़ें: मारुति ने लूट लिया टोयोटा की इस एसयूवी का बाजार, लंबा वेटिंग पीरियड बन गया काल, कंपनी भी हैरान!

टाटा नेक्सॉन
टाटा नेक्सॉन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. यह कार पेट्रोल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक में भी उपलब्ध है. सेल्स की बात करें तो पिछले महीने (मई 2023) टाटा नेक्सॉन की 14,423 यूनिट्स बिकी हैं. यह बिक्री मई 2022 में बेची गई 14,614 यूनिट्स से 1% कम थी. टाटा नेक्सॉन की कीमत 7.80 – 14.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) है.

मारुति सुजुकी ब्रेजा
एक समय पर ग्राहकों की किल्लत झेल रही मारुति ब्रेजा आज नए अवतार में लॉन्च होने के बाद बिक्री में झंडे गाड़ रही है. इसकी सेल्स सेगमेंट लीडर नेक्सॉन के काफी नजदीक आ गई है. मई 2023 में मारुति ब्रेजा की 13,398 यूनिट्स की बिक्री हुई. ब्रेजा की कीमत 8.29 – 14.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है.

टाटा पंच
टाटा की माइक्रो एसयूवी Punch को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ये कंपनी की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार है. बीते मई महीने में टाटा पंच की 11,124 यूनिट्स की बिक्री हुई है. साल-दर-साल के अनुसार पंच की बिक्री में 9% का इजाफा हुआ है. टाटा पंच की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 9.52 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें: भारत में तैयार हो गई इस धांसू कार की पहली यूनिट, टाटा पंच के लिए बजी खतरे की घंटी, Kiger-Magnite की बोलती बंद

हुंडई वेन्यू
इस साल नए अवतार में लॉन्च होने के बाद वेन्यू की सेल्स भी बढ़ गई है. हुंडई वेन्यू की पिछले महीने 10,213 यूनिट्स की बिक्री हुई है. वहीं साल दर साल के हिसाब से इसकी बिक्री में 23% का इजाफा हुआ है. पिछले साल मई में वेन्यू की 8,300 यूनिट्स बिकी थीं. हुंडई वेन्यू की कीमत 7.72 – 13.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स
मारुति फ्रोंक्स लॉन्च होने के साथ ही बाजार पर छा गई है. कंपनी ने इसे मई में लॉन्च किया था और बस एक महीने के भीतर ही इसकी 9,863 यूनिट्स बिक गईं. मारुति बलेनो पर आधारित फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी को 7.46 – 13.13 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया गया है.

Tags: Auto News, Auto sales, Cars, Maruti Suzuki, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें