
हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि खूब सारा पैसा कमाएं, ताकि उनके बच्चों को कोई तकलीफ न हो. इसके लिए वह जी तोड मेहनत करते हैं. कई बार लोग रिटायरमेंट के बाद भी नौकरी करना चाहते हैं. दुकानों पर काम करते हैं. कोई बिजनेस शुरू कर देते हैं ताकि बच्चों को कोई दिक्कत महसूस न हो. लेकिन एक शख्स रिटायर होते ही ऐश करने निकल गया.वह बच्चों को एक कौड़ी भी नहीं देना चाहता. उसकी बातें सुनकर लोग दंग हैं. लेकिन कई लोगों को यह मजेदार आइडिया लग रहा.
हरियाणा के रहने वाले धर्मवीर नाम के इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वह एक पूल में नहाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, रिटायरमेंट के बाद मैं ऐसी ही जिंदगी की कल्पना कर रहा था. मेरे बच्चों को लग रहा था कि मैं उनके लिए पैसा छोड़कर जाऊंगा, पर मैं उन्हें एक कौड़ी नहीं दूंगा. क्यों खुद नहीं कमा सकते. मैंने ठेका ले रखा है. स्वाद लूंगा अपने पैसे का. वीडियो देखते ही देखते वायरल गया.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Viral video, Viral videos, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 10:03 IST





