
स्कूली बच्चों का टाइम टेबल जरूर होता है. क्योंकि उन्हें हर काम समय से करना होता है. नौकरीपेशा लोग भी एक शेड्यूल तैयार करते हैं क्योंकि उन्हें उसी हिसाब से अपना रूटीन का काम करना होता है. मगर इसी बीच एक 6 साल के बच्चे का टाइम टेबल वायरल हो रहा है, जिसको पढ़कर हर कोई हैरान है. उसने जो-जो बातें लिख डाली हैं, उसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी.
हम सबके घरों में बच्चे खेलने कूदने के लिए हर पल तैयार रहे हैं. मम्मी पापा से टाइम मांगते फिरते हैं कि कुछ समय तो दे दो.दोस्तों के साथ टाइम बिताने के लिए कई तरह से जतन करते दिखते हैं. लेकिन इस बच्चे ने जो टाइम टेबल तैयार किया है, वह काफी मजेदार है. @Laiiiibaaaa नाम के एक ट्वीटर यूजर ने अपने चचेरे भाई का यह टाइम टेबल पोस्ट किया है. इसमें उसने अपने पूरे दिन को घंटों और मिनट के हिसाब से बांट दिया है. कब क्या करना है,कहां जाना है. कितने समय सोना है. सबका रूटीन फिक्स है. हैरानी की बात है कि पढ़ाई के लिए उसने सिर्फ 15 मिनट रखे हैं, जबकि टीवी देखने के लिए एक घंटा.
My 6 year old cousin made this timetable…Bas 15 minutes ka study time, zindgi tu Mohid jee ra hai pic.twitter.com/LfyJBXHYPI
— Laiba (@Laiiiibaaaa) June 22, 2023
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 09:13 IST





