बेहद चमत्कारी है इस पेड़ की छाल, स्किन से जुड़ी 3 प्रॉब्लम्स को करती है दूर, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

खराब लाइफस्टाइल और बढ़ता प्रदूषण स्किन प्रॉब्लम्स भी बढ़ा रहा है.
बबूल की छाल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है.

Babool bark for skin:आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बढ़ता प्रदूषण स्किन प्रॉब्लम्स भी बढ़ा रहा है. खराब स्किन खुद की पर्सनालिटी खराब करने के लिए काफी है. ऐसे में लोग बाजार से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदने को मजबूर हो जाते हैं. कई बार ये केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट्स के कुछ सेंसिटिव स्किन में साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन परेशानियों को कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी ठीक किया जा सकता है. बता दें कि, आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधे का जिक्र है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं. इन्हीं एक है ‘बबूल’. इस पेड़ की छाल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है. इसके गुणों को आज के मॉडर्न साइंस ने भी तवज्जों दी है. यदि आप भी स्किन से जुड़ी परेशानियों से त्रस्त हैं तो बबूल की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए बीएचयू के आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय यादव से जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका.

बबूल की छाल के बड़े फायदे

एक्ने में कारगर: गर्मियों में अधिकतर लोगों को पिंपल व एक्ने आदि की शिकायत होने लगती है. इसके चलते कई बार स्किन बहुत खराब भी हो जाती है. आयुर्वेद के मुताबिक, बबूल की छाल का उपयोग करके एक्ने व पिंपल आदि का इलाज किया जा सकता है. बबूल यानी कीकर की छाल का नियमित उपयोग करने से पिंपल आदि होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

स्किन इन्फेक्शन रोके: बबूल की छाल स्किन इंफेक्सन को रोकने में बेहद असरदार माना जाता है. बता दें कि बबूल की छाल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण होने के खतरे को कम कर देते हैं. यदि स्किन में किसी तरह का कट या खरोंच लग गई है, तो बबूल की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसा करने से इन्फेक्शन होने का खतरा टल जाता है.

सूजन व लालिमा सुधारे: बबूल की छाल एंटीबैक्टीरियल के साथ-साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है. इसका इस्तेमाल करने से स्किन की सूजन, जलन और लालिमा को दूर किया जा सकता है. बता दें कि, एलर्जी आदि की परेशानी में भी बबूल की छाल को बेहद उपयोगी माना जाता है.

ये भी पढ़ें:  Yoga day 2023: क्या है हॉट योगा? तनाव और स्किन समेत 5 बड़ी बीमारियां करता है दूर, बस बरतें ये सावधानियां

इस्तेमाल का तरीका: स्किन के लिए बबूल की छाल का उपयोग करना काफी आसान है. यदि आप इसे किसी जख्म पर लगाना चाहते हैं, तो इसे अच्छे से पीसकर और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें, इसके बाद जख्म पर लगाएं. इसके अलावा यदि आप पिंपल के इलाज में बबूल की छाल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो रातभर पानी में छाल को भीगने दें और सुबह उससे मुंह धोएं. ऐसा करने से स्किन और पिंपल की परेशानी ठीक होती है.

ये भी पढ़ें:  स्मोकिंग छोड़ना है तो इन 5 फूड्स-ड्रिंक्स का ना करें सेवन, लत को देते हैं बढ़ावा, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें