Viral Video:अंतरिक्ष में खाना पकाना कितना आसान, एस्‍ट्रोनॉट ने करके दिखाया, लोग बोले-यह बच्‍चों का खेल नहीं

अगर आपको चांद तारों में दिलचस्‍पी है. अंतर‍िक्ष की बारीक‍ियां समझने में मजा आता है तो यह खबर आपके लिए. कुछ दिनों पहले कनाडाई स्‍पेस एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें एक शख्‍स को शून्‍य गुरुत्‍वाकर्षण पर अंतर‍िक्ष में पानी से भीगे तौल‍िए को निचोड़ते हुए दिखाया गया था. यह देखकर लोग हैरान थे कि पानी अलग अलग बूंद में टपकने की बजाय हवा में घूमता नजर आया. लेकिन सोच‍िए अगर आपको अंतर‍िक्ष में खाना पकाना हो तो? है न दिलचस्‍प बात. इंस्‍टाग्राम पर इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हैं. यकीनन आप भी इसे देखकर चक‍ित रह जाएंगे.

अंतरिक्ष में खाना पकाना एक दुर्लभ घटना है. अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर अपने मिशन के दौरान विशेष रूप से तैयार और पैक किए गए भोजन पर निर्भर रहते हैं. हालांक‍ि, एक रिसर्च की कोश‍िशों के तहत कुछ ऐसा हो गया, जिसकी अंतर‍िक्ष यात्रियों ने भी उम्‍मीद नही की होगी. साइंटिस्‍ट ने अंतरराष्‍ट्रीय अंतर‍िक्ष स्‍टेश‍न (International Space Station) पर आलू के चिप्स को तलने की एक विधि सफलतापूर्वक तैयार की है. यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने यह वीडियो शेयर किया है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Viral video, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More