ऐश्वर्या के लिए खरीदी 600 साड़‍ियां, पानी की तरह बहाया पैसा, क्यों शाहरुख के लिए परेशानी का सबब बनी थी फिल्म

नई दिल्ली. शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘देवदास’ (Devdas) साल 2002 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. फिल्म के निर्देशन की कमान संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali ) ने संभाली थी. इस फिल्म में मेकर्स ने स्टार्स की हर चीज का खास ध्यान रखा था, बावजूद इसके शाहरुख खान के लिए इस फिल्म में काम करना काफी मुश्किल था. लेकिन क्यों आइए जानते हैं?

शाहरुख खान की देवदास’ को संजय लीला भंसाली की भव्यता के लिए जाना जाता है. साल 2002 में जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो अपनी भव्य सेट, क्रिएटिव और शानदार प्रोडक्शन को लेकर ये खूब चर्चा में रही थी. खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी और दिलकश संगीत से सजी फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास, ऐश्वर्या राय ने पारो, माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी और जैकी श्रॉफ ने चुन्नी लाल का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म को क्लासिक फिल्म भी कहा जाता है. दर्शक आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. लेकिन शाहरुख के लिए इस फिल्म में काम करना एक बड़ी चुनौती थी.इस बात का जिक्र खुद शाहरुख ने फिल्म के 20 साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर कर किया था.

20 दिन तक नहीं देखी थी सूरज की रोशनी, आधी फिल्म शूट होने के बाद मिला किरदार, अमर हो गई दमदार आवाज

मेकर्स ने पानी की तरह बहाया था पैसा
इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 50 करोड़ रुपये की लागत लगी थी. ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर नीता लुल्ला के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे. इसके लिए खुद नीता और संजय लीला भंसाली ने कोलकाता शहर में 600 साड़‍ियां खरीदी थी. अलग-अलग साड़‍ियों को मिक्स करके स्टाइल को खुद नीता ने क्रिएट किया. उन्हें हर रोज तीन घंटे पारो के लुक को स्टाइल करने में लगते थे. इस फिल्म में सबसे महंगा चंद्रमुखी (माधुरी दीक्ष‍ित) का कोठा बनाया गया था. इसे बनाने के लिए 12 करोड़ रुपये लगे थे. इसके अलावा फिल्म में ऐश्वर्या और माधुरी के कॉस्ट्यूम पर भी काफी खर्च किया गया था.

devdas release in 3d, shahrukh khan and aishwrya rai movie devdas all set to release in 3d, devdas release in 3d again, devdas release in 3d after 20 years, devdas movie re release in 3d cinema houses, devdas full movie, devdas cast, devdas (1955), is devdas a real story, devdas songs, devdas movie online, devdas netflix, devdas collection,

(फोटो साभार-Instagram)

जब धोती बन गई थी शाहरुख के लिए मुसीबत
शाहरुख खान फिल्म में देवदास का किरदार निभाकर फैंस के जहन में एक अलग छाप छोड़ी थी. ये फिल्म शाहरुख के करियर की खास फिल्मों में से एक बन गई थी. शाहरुख ने अपने किरदार के लिए बंगाली रहन-सहन को भी काफी अच्छे दर्शाया था. रईसजादे देवदास की भूमिका के उन्होंने काफी मेहनत की थी. इस फिल्म में वह ज्यादातर समय कुर्ते और धोती में नजर आए. यही शाहरुख के लिए मुसीबत का सबब बन गया था. फिल्म में शाहरुख को धोती ने इतना परेशान कर दिया था कि उन्होंने खुद ये किस्सा फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया था कि पारंपरिक परिधान धोती बार-बार खुल जाती थी, जिसकी वजह से उन्हें शूटिंग के समय काफी दिक्कत आई थी.

साल 2002 शाहरुख खान की ‘देवदास’ ने बॉक्स ऑफ‍िस पर ताबड़ तोड़ कमाई की थी. फिल्म ने डोमेस्ट‍िक मार्केट में 46.66 करोड़ का बिजनेस किया था जो कि उस दौर के हिसाब से एक बहुत बड़ी उपलब्ध‍ि थी. ओवरसीज में इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था. फिल्म के लव ट्राएंगल को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

Tags: Entertainment Special, Madhuri dixit, Shah rukh khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More